Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में समय-समय पर युवा खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है, लेकिन 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने जो कर दिखाया है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जयपुर के मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो पिछले 19 सालों में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के किसी एक सीजन में 50 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जैसे ही अपनी पारी का सातवां छक्का लगाया, इतिहास की किताबों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से दर्ज करा लिया।
उनसे पहले कई दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों ने आईपीएल में रनों की बारिश की है, लेकिन एक ही सीजन में 50 छक्कों का आंकड़ा छूने का कारनामा कोई भारतीय नहीं कर पाया था। इसके अलावा वह 53 छक्कों के साथ एक सीजन सर्वाधिक छक्कों के मामले में दूसरे खिलाड़ी बन गए, क्रिस गेल (59) का रिकॉर्ड उनके बेहद करीब है।
Khabar Monkey
वैभव ने यह कारनामा महज 15 साल की उम्र में किया है। वह न सिर्फ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय हैं, बल्कि दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 50 छक्कों की जादुई संख्या को पार किया है। 19 साल पुराने आईपीएल इतिहास में आज तक किसी भी किशोर खिलाड़ी ने इस तरह का विस्फोटक प्रदर्शन नहीं किया था। सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 10 छक्के और 7 छक्कों से 38 गेंदों में 93 रन बनाए।
यह ऐतिहासिक लम्हा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों के खिलाफ वैभव का बल्ला आग उगलता नजर आया। मैदान का हर कोना छोटा पड़ता दिख रहा था क्योंकि वैभव हर दूसरी गेंद को सीमा रेखा के पार भेज रहे थे। उनकी इस आक्रामक पारी को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक और क्रिकेट पंडित दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए।





