CrimeViral

वाराणसी में कलयुगी मां ने 16 हजार और 10 साड़ियों में बेची 12 साल की बेटी, 4 महीने तक अलग-अलग लोगों ने किया दुष्कर्म

वाराणसी में कलयुगी मां ने 16 हजार और 10 साड़ियों में बेची 12 साल की बेटी, 4 महीने तक अलग-अलग लोगों ने किया दुष्कर्म

वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली और बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश की पवित्र नगरी बनारस में एक कलयुगी मां ने महज कुछ रुपये और साड़ियों के लालच में अपनी ही 12 साल की छोटी सी बेटी की इज्जत और आबरू बेच दी. इस घटना को सुनकर किसी भी इंसान का कलेजा कांप उठता है. पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पीड़िता की मां मूल रूप से बिहार के अरवल जिले की रहने वाली है. इस साल जनवरी महीने में उसकी मुलाकात बनारस रेलवे स्टेशन पर चंदौली के बलुआ गांव के रहने वाले लहरू यादव नाम के व्यक्ति से हुई. लहरू यादव दो बच्चों का पिता है, लेकिन वह अपनी उम्र कम दिखाने के लिए दिल्ली से हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर आया था. वह किसी छोटी उम्र की लड़की की तलाश में था.

मां ने बेच दी अपनी सगी बेटी

रेलवे स्टेशन पर ही दोनों में सौदा तय हो गया. मां ने सिर्फ 16 हजार रुपये और 10 साड़ियों के बदले अपनी 12 साल की मासूम बेटी को लहरू यादव के हवाले कर दिय. इस गंदे सौदे को छिपाने के लिए चंदौली के चहनिया इलाके में एक मंदिर में जबरन शादी का नाटक भी रचा गया. लहरू यादव ने बच्ची को अपने परिवार से अलग रखा और पूरे चार महीनों तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. बताया जा रहा है कि वह अपनी जमीन बेचकर अब तक करीब 20 लाख रुपये इस अय्याशी में उड़ा चुका था. 19 मई को उसने बच्ची को बदहवास हालत में बनारस रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और खुद फरार हो गया.

ऑटो ड्राइवर ने भी किया दरिंदगी

स्टेशन पर अकेली रोती हुई बच्ची को देखकर झारखंड का रहने वाला ऑटो ड्राइवर रवि वर्मा उसकी मदद करने के बजाय खुद हैवान बन गया. बच्ची ने रोते-रोते उसे अपनी पूरी दर्द भरी कहानी सुनाई. लेकिन रवि वर्मा ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया. वह बच्ची को बहला-फुसलाकर सारनाथ तालाब के पास ले गया और वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह उसे पहड़िया इलाके में अपने घर ले आया.

पड़ोसियों की सजगता से खुलासा

जब रवि वर्मा बच्ची को अपने कमरे में रखे हुए था, तो पड़ोसियों को शक हो गया. उन्होंने बच्ची को रोते हुए देखा और कड़ी पूछताछ की. तब जाकर मासूम बच्ची ने अपनी पूरी दर्दनाक कहानी बयां कर दी. स्थानीय लोगों ने तुरंत सारनाथ थाने में पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को बहुत गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई की. पीड़िता की मां, लहरू यादव और ऑटो ड्राइवर रवि वर्मा इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के साथ-साथ अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. तीनों आरोपी अब जेल में बंद हैं.

Leave a Reply