CrimeViral

फोन पर हिंदू लड़के से करती थी बात, पिता ने किए बेटी के टुकड़े; बक्से में मिली लाश से दहला यूपी

फोन पर हिंदू लड़के से करती थी बात, पिता ने किए बेटी के टुकड़े; बक्से में मिली लाश से दहला यूपी

17 मई की सुबह, गोमती नगर एक्सप्रेस छपरा स्टेशन पहुंची. ट्रेन के S-1 स्लीपर कोच में यात्रियों की नजर एक बड़े टिन के बक्से पर पड़ी. बक्सा काफी भारी लग रहा था. काफी देर तक कोई भी उसे लेने नहीं आया. आखिरकार, किसी यात्री ने रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दे दी।जब पुलिस वाले बक्से का ताला तोड़कर उसे खोला, तो जो नजारा सामने आया, उससे हर किसी की सांसें अटक गईं.

बक्से के अंदर एक किशोरी का अधूरा शव पड़ा था. सिर्फ धड़ था, हाथ-पैर अलग-अलग प्लास्टिक के थैलों में भरे हुए थे. लड़की का सिर कहीं गायब था. शव पर सलवार-सूट था. यह देखकर पूरा स्टेशन सन्न रह गया। लोग डर और हैरानी से एक-दूसरे का मुंह देखने लगे।पुलिस के लिए यह मामला बहुत गंभीर था. यह सिर्फ एक हत्या नहीं लग रही थी, बल्कि बहुत क्रूर और सोची-समझी हत्या थी. सबसे बड़ा सवाल था. यह लड़की कौन थी? और किसने इतनी बर्बर तरीके से उसे मारकर उसके शरीर के टुकड़े कर दिए?.

सीसीटीवी ने खोला खौफनाक राज

लखनऊ जीआरपी की टीम ने तुरंत काम शुरू किया. उन्होंने ट्रेन के पूरे रास्ते के सभी स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए. आखिरकार जांच तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर जाकर रुकी. सीसीटीवी में तीन लोग दिखे। वे एक भारी टिन का बक्सा और एक थैला लेकर स्लीपर कोच में चढ़े. कुछ देर बाद वही तीनों लोग बगल वाले एसी कोच से उतरते दिखे. पुलिस को शक हुआ. जब इन तीनों की पहचान की गई तो बड़े चौंकाने वाले नाम सामने आए बिग्गन अंसारी, उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला. तीनों कुशीनगर जिले के शिवरही गांव के रहने वाले थे. पुलिस सीधे गांव पहुंची और पूछताछ शुरू की. पहले तीनों ने घुमा-फिराकर जवाब दिए, लेकिन जब पुलिस ने उनके सामने सीसीटीवी का वीडियो रखा, तो वे कुछ बोल नहीं पाए। सारी सच्चाई सामने आ गई.

पिता ने ही की अपनी बेटी की हत्या

पुलिस को पता चला कि मरने वाली लड़की का नाम शब्बा था. वह सिर्फ 15 साल की थी, उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने पिता बिग्गन अंसारी ने की थी. कारण बेहद छोटा और दिल दहला देने वाला था. शब्बा एक हिंदू लड़के से फोन पर बात करती थी. पिता को यह बात पसंद नहीं आई. उसने अपनी बेटी को इज्जत बचाने के नाम पर मार डाला.

शव को ट्रेन में छोड़ने की साजिश

हत्या करने के बाद बिग्गन, उसकी बहन और बहनोई ने रात के अंधेरे में शव के टुकड़े किए. फिर वे शव को घर से करीब 4 किलोमीटर दूर तमकुही रोड रेलवे स्टेशन ले गए. वहां उन्होंने गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बक्सा और थैला रख दिया. शक से बचने के लिए वे खुद बगल वाले एसी कोच में बैठ गए और अगले स्टेशन पर उतर गए. उन्हें लगता था कि इस तरीके से शव की पहचान कभी नहीं हो पाएगी. लेकिन सीसीटीवी कैमरों ने उनकी पूरी योजना बेनकाब कर दी.

गांव में छा गया सन्नाटा

जब यह खबर शिवरही गांव में फैली तो पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया. गांव वाले अभी भी इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. पड़ोसी बताते हैं कि बिग्गन सख्त स्वभाव का आदमी था, लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी बेटी के साथ इतनी भयानक घटना कर देगा. अब पूरे गांव में सिर्फ इसी हत्याकांड की चर्चा हो रही है. लोग डर और गुस्से दोनों महसूस कर रहे हैं.

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी बिग्गन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मुजीबुल्ला से भी पूछताछ चल रही है. पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग मानकर जांच कर रही है. लड़की का गायब सिर अभी भी नहीं मिला है. पुलिस आसपास के तालाबों, नालों और खेतों में तलाशी ले रही है. यह मामला पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है.

Leave a Reply