गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
अर्शदीप सिंह ने बनाया अनोखा शतक, विराट और सूर्या के खास क्लब में मारी एंट्री; रोहित शर्मा अब भी नंबर-1!​ | Dale Steyn ने बताया ‘Best Cricketer’, Marco Jansen बोले- ऐसी तारीफ सुनकर हौसला बढ़ता है​ | आजम खान से मिलने रामपुर जेल पहुंचे अखिलेश यादव, एक साल में तीसरी मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाराणसी में एयर शो देखने जा रहे हैं? घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान​

Varanasi News: वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. प्रधानमंत्री और अन्य VIP के आगमन को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. इसका उद्देश्य एयर शो देखने आने वाले लोगों को सुविधा देना और शहर […]

Varanasi News: वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है. प्रधानमंत्री और अन्य VIP के आगमन को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. इसका उद्देश्य एयर शो देखने आने वाले लोगों को सुविधा देना और शहर में जाम की स्थिति से बचना है. इस दौरान कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी, जबकि अलगअलग इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. ऐसे में एयर शो देखने जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर जान लेना चाहिए.

मालवाहक वाहनों और बसों के लिए बदला रास्ता

यातायात पुलिस के मुताबिक, शहर में मालवाहक वाहनों, रोडवेज और निजी बसों के साथ टेंपो ट्रैवलर का संचालन रिंग रोड और एनएच19 के रास्ते कराया जाएगा. मिर्जापुर से आने वाले बड़े वाहनों को औराई और भदोही के रास्ते भेजा जाएगा. हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों, एंबुलेंस और चारपहिया वाहनों का संचालन जारी रहेगा. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

एयर शो देखने आने वालों के लिए यहां होगी पार्किंग

एयर शो में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए शहर के अलगअलग इलाकों में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. इनमें मच्छोदरी पार्किंग मैदान, नेशनल इंटर कॉलेज पीलीकोठी, टाउनहॉल मैदान, क्वींस कॉलेज और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय शामिल हैं. इसके अलावा गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, बेनियाबाग, बीएचयू कैंपस और अस्सीसामने घाट क्षेत्र में भी निर्धारित जगहों पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे.

वरुणा जोन में भी अलगअलग दिशाओं से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है. वहीं, रामनगर क्षेत्र में पीएसी ग्राउंड, रामबाग ग्राउंड, दुर्गा मंदिर मैदान, पंचवटी मैदान और लंका मैदान को पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें.

राजघाट पुल पर आवागमन बंद

ट्रैफिक प्लान के तहत राजघाट गंगा पुल पर वाहनों के साथ पैदल आनेजाने पर भी प्रतिबंध रहेगा. वहीं, सामने घाट पुल से दोपहिया वाहनों और पैदल लोगों को आनेजाने की अनुमति होगी. रिंग रोड और विश्वसुंदरी गंगा पुल पर वाहनों का संचालन जारी रहेगा. इसके अलावा नमो घाट, राजघाट, दशाश्वमेधअस्सी और रामनगर क्षेत्र में ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे. कुछ प्रमुख मार्गों पर पैदल चलने वालों के लिए भी अलग व्यवस्था लागू होगी. इन बदलावों के चलते लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है.

परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एयर शो और VIP कार्यक्रम वाले क्षेत्रों में बहुत जरूरी होने पर ही जाएं. अगर इन इलाकों से गुजरना जरूरी हो तो अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और पुलिस की ओर से बताए गए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. ट्रैफिक संबंधी जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994, ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY