शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IND vs ENG: 5वें टी20 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एक साथ चोटिल हुए 2 खिलाड़ी, BCCI ने किया नई टीम का ऐलान​ | Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत​ | सिर्फ 15 साल निवेश कर बनाएं 2 करोड़ रुपये का फंड, PPF के साथ SIP की यह स्ट्रैटेजी कर देगी कमाल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लोन लेकर बहन को दिए 55 लाख, नहीं लौटाने पर बैंक मैनेजर के पूरे परिवार ने पिया जहर​

Patiala Crime News: पंजाब के पटियाला शहर से दिल को दहला देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां के एक पॉश इलाके में रहने वाले परिवार ने लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक तनाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया. परिवार के चारों सदस्यों ने मिक्स जूस में […]

Patiala Crime News: पंजाब के पटियाला शहर से दिल को दहला देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां के एक पॉश इलाके में रहने वाले परिवार ने लंबे समय से चले आ रहे आर्थिक तनाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण सामूहिक आत्महत्या का प्रयास किया.

परिवार के चारों सदस्यों ने मिक्स जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया. इस खौफनाक कदम के कारण 45 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर और उनकी 13 साल की मासूम बेटी की तड़पतड़प कर मौत हो गई. वहीं, परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना पटियाला की अफसर कॉलोनी की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम परिवार के चारों सदस्यों ने घर के भीतर मिक्स जूस में सल्फास मिलाकर गटक लिया. जहर का असर शुरू होते ही जब उनकी हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल में डॉक्टरों के इलाज शुरू करने से पहले ही 45 वर्षीय विकास बातीश ने दम तोड़ दिया. वहीं, उनकी 13 वर्षीय बेटी ख्वाहिश ने अगले दिन यानी वीरवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. विकास की पत्नी तमन्ना बातीश और उनके 11 वर्षीय बेटे कनव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. दोनों का राजिंदरा अस्पताल के आईसीयू में सघन इलाज चल रहा है.

55 लाख के कर्ज की इनसाइड स्टोरी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की. अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ रही तमन्ना बातीश ने मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान दर्ज कराए, उसने इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की पूरी खौफनाक कहानी बयां कर दी. तमन्ना ने बताया कि उनका परिवार पिछले लंबे समय से भयानक आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से गुजर रहा था. उनके पति विकास बातीश ने अपनी सगी बहन को करीब 55 लाख रुपए उधार दिए थे. सबसे बड़ी मुसीबत यह थी कि इस 55 लाख रुपये की रकम में से लगभग 45 लाख रुपए विकास ने खुद बैंक से लोन लेकर जुटाए थे.

छूट गई थी बैंक मैनेजर की नौकरी

काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी विकास की बहन ने वो पैसे वापस नहीं लौटाए. पैसे न मिलने के कारण बैंक का लोन बढ़ता गया और बैंक अधिकारियों ने विकास पर किस्त चुकाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया. अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर विकास ने अपनी बैंक मैनेजर की नौकरी भी छोड़ दी थी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह ठप हो गई.

ननद, जेठ और बैंक अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप

अस्पताल में दिए अपने आधिकारिक बयान में तमन्ना बातीश ने अपनी ननद , अपने जेठ और उस बैंक के कुछ उच्च अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जहां उनके पति पहले काम करते थे. तमन्ना का आरोप है कि इन सभी लोगों ने मिलकर उनके पति को मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया कि पूरे परिवार के सामने सामूहिक आत्मघाती कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा.

पटियाला के डीएसपी सिटी1 संजीव सिंगला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राजिंदरा अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस की टीमें तुरंत एक्टिव हो गई थीं. पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने ननद, जेठ और संबंधित बैंक अधिकारियों के खिलाफ जांच का दायरा बढ़ा दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार लोगों की तलाश जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY