Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रोहित शर्मा नंबर 1, विराट दूसरे पर, केएल राहुल की टॉप 5 में एंट्री; ये हैं IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SportsViral

रोहित शर्मा नंबर 1, विराट दूसरे पर, केएल राहुल की टॉप 5 में एंट्री; ये हैं IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार (1 मई 2026) को उन्होंने बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने में टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। राहुल ने 40 गेंद पर 75 रन की उपयोगी पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। यह आईपीएल में राहुल का 17वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था।

रोहित शर्मा नंबर 1, विराट दूसरे पर, केएल राहुल की टॉप 5 में एंट्री; ये हैं IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय
रोहित शर्मा नंबर 1, विराट दूसरे पर, केएल राहुल की टॉप 5 में एंट्री; ये हैं IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय

केएल राहुल ने युसुफ पठान को पीछे छोड़ा और आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीयों की टॉप 5 की लिस्ट में शामिल हुए। इस लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। राहुल ने 17वीं बार यह पुरस्कार जीतते हुए रविंद्र जडेजा की बराबरी की है। थाला यानी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वहीं मिस्टर आईपीएल टॉप 7 खिलाड़ियों में सातवें स्थान पर हैं।

IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय

  • 21 : रोहित शर्मा (276 मैच)
  • 20 : विराट कोहली (276 मैच)
  • 18 : एमएस धोनी (278 मैच)
  • 17 : रविंद्र जडेजा (264 मैच)
  • 17 : केएल राहुल (154 मैच)*
  • 16 : युसुफ पठान (174 मैच)
  • 14 : सुरेश रैना (205 मैच)

केएल राहुल का IPL 2026 में प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने में कमाल का प्रदर्शन अभी तक किया है। 43 मैचों के बाद ऑरेंज कैप भी उनके नाम हो गई है। राहुल ने 9 मैचों की 9 पारियों में 54.12 की औसत से 433 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 185.84 का रहा है। राहुल ने इस सीजन अभी तक 42 चौके और 24 छक्के लगाए हैं। इसी सीजन पंजाब के खिलाफ उन्होंने नाबाद 152 रन की पारी खेली थी। वह आईपीएल इतिहास में 150 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

IPL 2026: दिल्ली की जीत से कितना बदला प्लेऑफ का समीकरण? 3 टीमों का बिगड़ा गणित, समझें पूरा खेल

आईपीएल 2026 के 43 मैचों के बाद प्लेऑफ का समीकरण और रोचक हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद इस सीजन के लिए बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, क्वालिफिकेशन के लिहाज से। 

Leave a Reply