Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SportsViral

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर

India Women’s T20 World Cup 2026 Squad Announcement: इस साल जून महीने में खेले जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस मेगा इवेंट के लिए स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है, वहीं स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। इस टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरे ICC खिताब पर होगी नजर

बता दें कि 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में एक खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री भी हुई है। विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में शानदार गेंदबाजी करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी नंदिनी शर्मा को वर्ल्ड कप टीम में मौका दिया गया है।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, राधा यादव

नंदिनी शर्मा की सरप्राइज एंट्री

आगामी 2026 के लिए नंदनी शर्मा को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। WPL में हैट्रिक लेकर गदर मचाने वाली नंदिनी का पहली बार राष्ट्रीय टीम में सेलेक्शन हुआ है। चंडीगढ़ की रहने वाली 24 वर्षीय तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग के अपने पहले ही सीजन में दमदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 17 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज का खिताब जीता था।

लगातार दूसरे खिताब पर होगी नजर

की अगुवाई वाली भारतीय टीम पर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की जिम्मेदारी होगी। बता दें कि पिछले साल भारतीय महिला टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया था। टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल हैं, जो पिछले साल मौजूद थीं। कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी हरमनप्रीत कौर के कंधे पर है, तो वहीं अमोल मजूमदार हेड कोच की भूमिका निभाएंगे।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply