शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली की बारी, हिटमैन के संन्यास के अफवाहों के बीच किंग कोहली को भी मिली वार्निंग​ | रोहित शर्मा का संन्यास तय, लंदन पहुंचे माता-पिता, गंभीर नही बल्कि इस शख्स की वजह से ले रहे हैं संन्यास!​ | England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रोहित शर्मा का संन्यास तय, लंदन पहुंचे माता-पिता, गंभीर नही बल्कि इस शख्स की वजह से ले रहे हैं संन्यास!​

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा जब दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो काफी धीमी गति से रन बनाते नजर आए. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपने करियर की शायद सबसे धीमी पारी खेली. हिटमैन ने 47 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से […]

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा जब दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो काफी धीमी गति से रन बनाते नजर आए. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपने करियर की शायद सबसे धीमी पारी खेली. हिटमैन ने 47 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से सिर्फ 26 रन बनाए, इस दौरान उनका 1 कैच भी छूटा था.

रोहित शर्मा ने अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 55.32 का था. रोहित शर्मा के इस पारी के बाद ही इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट्स आई और उसमे दावा किया गया कि हिटमैन, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेल सकते हैं.

Rohit Sharma के मातापिता भी पहुंचे लंदन

रोहित शर्मा के संन्यास की खबर को उस समय बल मिला, जब उनके मातापिता के लंदन पहुंचने की खबर आई. रोहित शर्मा की संन्यास की रिपोर्ट्स आई तो अधिकतर क्रिकेट फैंस को इस पर यकीन नही हुआ, लेकिन अब जब रोहित शर्मा के मातापिता जब लंदन पहुंच चुके हैं, तो उनके संन्यास लेने की हवा भी तेज हो चली है.

अब सभी फैंस को यकीन हो गया है कि जब उनके मातापिता लंदन जा चुके हैं, तो लॉर्ड्स के मैदान पर यह पूर्व कप्तान आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे. रोहित शर्मा पहले ही भारत के लिए टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब अगर वो वनडे क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, तो फिर वो टीम इंडिया की जर्सी में किसी भी फ़ॉर्मेट में नजर नही आने वाले हैं.

अजीत अगरकर की वजह से न चाहते हुए भी रोहित शर्मा को लेना पड़ रहा संन्यास

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर से अभी हाल ही में रोहित शर्मा की बातचीत हुई थी और हेड कोच ने उन्हें कहा था कि उन्हें विश्व कप 2027 के बारे में सोचने की जरूरत नही है वो खुलकर वर्तमान पर फोकस कर सकते हैं, लेकिन टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अब रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर टीम में शामिल करना चाहते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने बता दिया है कि अब वो उनसे आगे बढ़ चुके हैं और आगे उन्हें मौका नही दिया जाएग, रोहित शर्मा चाहें तो अपनी बारी का इंतजार कर सकते हैं या फिर लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के दौरान संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेलते हैं या फिर आईसीसी विश्व कप 2027 खेलने के लिए चयनकर्ताओं और मुख्य कोच से आगे बात करते हैं.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY