HealthViral

रूखे हाथ-पैरों को मुलायम बनाने के लिए घर में बनाएं मॉइस्चराइजिंग क्रीम, जानें आसान तरीका

गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवा, बार-बार हाथ धोने, डिहाइड्रेशन और AC में ज्यादा समय बिताने की वजह से हाथ-पैरों की त्वचा अपनी नमी खोने लगती है। इसका असर यह होता है कि स्किन रूखी, खुरदरी और बेजान दिखने लगती है। कई लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उनमें मौजूद केमिकल्स सेंसिटिव स्किन पर सूट नहीं करते।

रूखे हाथ-पैरों को मुलायम बनाने के लिए घर में बनाएं मॉइस्चराइजिंग क्रीम, जानें आसान तरीका
रूखे हाथ-पैरों को मुलायम बनाने के लिए घर में बनाएं मॉइस्चराइजिंग क्रीम, जानें आसान तरीका

ऐसे में घर की कुछ आसान और नेचुरल चीजों से तैयार की गई मॉइस्चराइजिंग क्रीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। एलोवेरा, नारियल तेल, शहद, ग्लिसरीन और बादाम तेल जैसी चीजें स्किन को हाइड्रेट रखने और ड्राइनेस कम करने में मदद कर सकती हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाना आसान है और आप अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से इन्हें तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए घर पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम बनाने के 2 आसान तरीके, जो गर्मियों में हाथ-पैरों को मुलायम रखने में मदद कर सकते हैं।

Healthline के अनुसार एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक और नमी देने के लिए जाना जाता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यह ड्राई स्किन में मददगार हो सकता है। गर्मी में हाथ-पैर को मुलायम बनाने के लिए आप इसे लगा सकते हैं। वहीं नारियल तेल स्किन की मॉइस्चर लॉक करने में मदद कर सकता है। कुछ रिसर्च में इसे ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद बताया गया है। शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट माना जाता है, यानी यह स्किन में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। ग्लिसरीन स्किन को सॉफ्ट रखने और मॉइस्चर बनाए रखने में मदद कर सकती है।

नोट: किसी भी होममेड क्रीम को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्किन पर जलन या खुजली हो, तो इस्तेमाल बंद कर दें।

एलोवेरा और नारियल तेल से बनाएं क्रीम

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

2 चम्मच एलोवेरा जेल
1 चम्मच नारियल तेल
4–5 बूंदें ग्लिसरीन
1 चम्मच गुलाब जल

इस तरह बनाएं

एक छोटी कटोरी में एलोवेरा जेल लें। अब इसमें नारियल तेल और ग्लिसरीन मिलाएं। आखिर में गुलाब जल डालकर अच्छी तरह फेंट लें। जब मिश्रण क्रीमी टेक्सचर का हो जाए, तो इसे एक छोटे कंटेनर में भर लें। इसे हाथ-पैर धोने के बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगाएं। रात में सोने से पहले लगाने पर बेहतर असर मिल सकता है। एलोवेरा स्किन को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है, जबकि नारियल तेल त्वचा को ड्राई होने से बचाने में मदद कर सकता है।

शिया बटर और बादाम तेल से तैयार करें क्रीम

इन चीजों की पडे़गी जरूरत

2 चम्मच शिया बटर
1 चम्मच बादाम तेल
आधा चम्मच शहद
2–3 बूंदें विटामिन E ऑयल

Khabar Monkey

इस तरह बनाएं

सबसे पहले शिया बटर को हल्का पिघला लें। अब इसमें बादाम तेल और शहद मिलाएं। आखिर में विटामिन E ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। मिश्रण ठंडा होने पर इसे डिब्बे में भरकर रख लें। इसे एड़ियों, उंगलियों और ड्राई हिस्सों पर लगा सकते हैं। दिन में 1–2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। शिया बटर और बादाम तेल स्किन को नरम रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

Leave a Reply