सोमवार, 20 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CJP Protest: प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिस से झड़प, संसद भवन के गेट बंद किए गए, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले गृह मंत्री​ | चारा लाने गई महिला को तेंदुए ने दबोचा… ऐसे चंगुल से बची जान, सिर-गर्दन पर लगे 30 टांके; मुरादाबाद में हड़कंप​ | CJP Protest: प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, पुलिस से झड़प, संसद भवन के गेट बंद किए गए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रीढ़ की हड्डी में छिपा बैठा है कोरोना! 4800 मरीजों पर किए गए रिसर्च में बड़ा खुलासा​

Bhagalpur News: कोरोना महामारी के बीतने के बाद भी उसका खौफनाक साया इंसानी शरीर का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. बिहार के भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग से सामने आई एक हालिया मेडिकल रिसर्च ने डॉक्टरों और आम लोगों के होश उड़ा दिए हैं. अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. […]

Bhagalpur News: कोरोना महामारी के बीतने के बाद भी उसका खौफनाक साया इंसानी शरीर का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है. बिहार के भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग से सामने आई एक हालिया मेडिकल रिसर्च ने डॉक्टरों और आम लोगों के होश उड़ा दिए हैं. अस्पताल के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी के नेतृत्व में पिछले तीन महीनों के दौरान इलाज के लिए पहुंचे 4,800 मरीजों का विस्तृत परीक्षण किया गया.

मेडिकल रिसर्च में डॉक्टरों का चौंकाने वाला दावा

इस बड़े क्लीनिकल टेस्ट के दौरान 1000 से अधिक गंभीर मरीजों में ‘लॉन्ग कोविड’ के एक समान, बेहद जटिल और डराने वाले लक्षण पाए गए हैं. मेडिकल रिसर्च में डॉक्टरों ने चौंकाने वाला दावा किया है कि इन सभी रहस्यमयी मरीजों के शरीर में अभी भी कोरोना वायरस के खतरनाक अवशेष मौजूद हैं, जो इंसानी दिल, फेफड़े, पेट की परतों और यहां तक कि रीढ़ की हड्डी के आसपास के अंदरूनी टीश्यूज से बहुत ही मजबूती के साथ चिपके हुए हैं.

इस शोध में यह साफ हुआ है कि लॉन्ग कोविड का यह खतरनाक असर उन लोगों में भी मिला है, जिन्होंने वैक्सीन ली थी और जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली थी. यानी वैक्सीन लेने वाले भी इसके प्रभाव से बच नहीं पाए हैं. राहत की बात बस इतनी है कि डॉक्टरों के इस पूरे शोध में यह स्थिति फिलहाल जानलेवा नहीं दिखी है, लेकिन यह मरीजों को लंबे समय तक बीमार रख रही है. शरीर में छिपकर रहने वाले कोरोना वायरस के ये घातक और निष्क्रिय अवशेष भविष्य में अनुकूल मौसमी परिस्थितियां मिलते ही दोबारा से सक्रिय होकर शरीर को बीमार कर देते हैं.

साधारण दवाओं से मरीजों का बुखार नहीं उतर रहा

यही वजह है कि इन पीड़ितों का बुखार साधारण दवाओं से जल्दी नहीं उतर रहा है और सामान्य एंटीबायोटिक दवाओं का भी इन पर कोई असर नहीं हो रहा है. मरीजों को ठीक होने में एक महीने से अधिक का समय लग रहा है. कई लोगों के पैरों में भयानक जकड़न, नसों में तनाव व लगातार कमजोरी देखी गई है. डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर ऐसी कोई सटीक दवा उपलब्ध नहीं है, जो मानव शरीर से वायरस के इन अवशेषों को 100% नष्ट कर सके. इसलिए लक्षणों की गंभीरता को देखते हुए भविष्य में लॉन्ग कोविड से बचाव के लिए सरकार के स्तर से अतिरिक्त बूस्टर वैक्सीन की आवश्यकता पर विचार किया जा सकता है.

कोविड19 मरीजों के ऊपर रिसर्च किया

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि उन्होंने साल 2023 में कोविड19 मरीजों के ऊपर रिसर्च करना शुरू किया था, जिसमें पेशेंट के अंदर लॉन्ग कोविड के लक्षण को लेकर उन्होंने यह दावा किया था कि आने वाले दिनों में ऐसे मरीज सामने आ सकते हैं. इस रिसर्च को लेकर एक किताब भी उन्होंने पब्लिश करवाई, जिसे आईसीएमआर के डायरेक्टर राजीव बहल ने भी फॉरवर्ड किया.

इसके बाद इसकी लॉन्चिंग भी करवाई गई. किताब का नाम है “माय फर्स्ट एक्सपीरियंसेस विथ कोविद19 पेशेंट”. वहीं डॉ. राजकमल चौधरी ने केंद्र सरकार से भी अपील की है की सरकार के स्तर पर देश के तमाम अस्पतालों में इस रिसर्च को करवाया जाए, ताकि लॉन्ग कोविड के लक्षण वाले पेशेंट को चिन्हित किया जा सके और फिर से वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY