शनिवार, 18 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बहन से बदसलूकी का बदला: दिल्ली के कंझावला में SUV से 200 मीटर तक घसीटा, फिर बार-बार कुचलकर युवक को मार डाला​ | गाड़ियों के टायर हमेशा से काले नहीं थे! आखिर कब और क्यों बदला गया इनका कलर?​ | iPhone के एयरड्रॉप से चुराया 15 महिलाओं का प्राइवेट डेटा, रंगे हाथों पकड़े जाने पर वकील की कोर्ट परिसर में सरेआम कुटाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Creta खरीदने का प्लान है तो करें इंतजार! Next Gen मॉडल में मिल सकते हैं ये जबरदस्त बदलाव​

Hyundai Creta भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिडसाइज SUVs में से एक है. अब कंपनी इसकी नई जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. इंटरनल तौर पर इसे SX3 कोडनेम दिया गया है. उम्मीद है कि नई Hyundai Creta को 2027 Bharat Mobility Show में पहली बार पेश किया जा सकता […]

Hyundai Creta भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिडसाइज SUVs में से एक है. अब कंपनी इसकी नई जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. इंटरनल तौर पर इसे SX3 कोडनेम दिया गया है. उम्मीद है कि नई Hyundai Creta को 2027 Bharat Mobility Show में पहली बार पेश किया जा सकता है. इसके बाद आने वाले महीनों में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.

नई Creta को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं. नई जनरेशन मॉडल में मौजूदा SUV के मुकाबले बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

पहले से ज्यादा दमदार होगा डिजाइन

नई में कंपनी एक नया और ज्यादा प्रीमियम डिजाइन दे सकती है. इसमें Hyundai की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी. टेस्टिंग मॉडल से संकेत मिले हैं कि SUV के पिछले हिस्से में नए डिजाइन वाले LED टेललैंप, फुलविड्थ लाइट बार और ज्यादा चौड़ा रियर प्रोफाइल दिया जा सकता है.

इसके अलावा कार में नया रूफ डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ और बड़े साइज के नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर नई Creta पहले से ज्यादा मजबूत और बड़ी SUV जैसी दिखाई दे सकती है.

ज्यादा स्पेस और बड़ा साइज

नई को कंपनी के नए K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है. इस प्लेटफॉर्म को पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. नई SUV की लंबाई करीब 4,500 mm तक हो सकती है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है.

मौजूदा मॉडल में मिलने वाले 433 लीटर बूट स्पेस की तुलना में नई Creta में ज्यादा सामान रखने की जगह मिल सकती है. इससे यह फैमिली यूज के लिए और ज्यादा प्रैक्टिकल बन सकती है.

हाईटेक फीचर्स से होगी लैस

नई Creta में Hyundai का नया Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है. यह SUV को ज्यादा स्मार्ट और कनेक्टेड बनाने में मदद करेगा. इसमें AI बेस्ड फीचर्स, नए ऐप्स और ओवरदएयर अपडेट की सुविधा मिल सकती है.इसके अलावा नई Creta में Level2+ ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाने की संभावना है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित हो सकती है.

हाइब्रिड इंजन की होगी एंट्री

नई जनरेशन Creta का सबसे बड़ा बदलाव इसका हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है. Hyundai इसमें 1.2लीटर पेट्रोल इंजन पर आधारित हाइब्रिड सिस्टम पेश कर सकती है. इसके साथ मौजूदा 1.5लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प भी जारी रह सकते हैं.नई Hyundai Creta अपने नए डिजाइन, ज्यादा स्पेस, स्मार्ट फीचर्स और हाइब्रिड तकनीक के साथ आने वाले समय में मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा कर सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY