सोमवार, 13 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
स्किन के लिए राइस वाटर को पीना भी ट्रेंड में, ऐसा करना सही या गलत? डर्मेटेलॉजिस्ट से जानें​ | सौरभ जोशी के माइलेज घटने वाले दावे में कितनी सच्चाई? Mercedes-Benz ने तोड़ी चुप्पी​ | ARTO Arrested: पूर्व ARTO ललित कुमार गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रिलेशनशिप में हद से ज्यादा प्यार… Kushal Tandon ने बताई अपने हर रिश्ते के टूटने की एक ही वजह​

कुशाल टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। रियलिटी शो ‘अलायंस’ में पायल गेमिंग से बातचीत के दौरान कुशाल ने बताया कि जब वह किसी के साथ रिश्ते में होते हैं, तो उनकी पूरी दुनिया सिर्फ उनके पार्टनर […]

कुशाल टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। रियलिटी शो ‘अलायंस’ में पायल गेमिंग से बातचीत के दौरान कुशाल ने बताया कि जब वह किसी के साथ रिश्ते में होते हैं, तो उनकी पूरी दुनिया सिर्फ उनके पार्टनर के इर्दगिर्द ही घूमती है।
उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते में रहने के दौरान दोस्तों के साथ घूमनाफिरना जैसी कोई बात नहीं होती, जिससे उनके पार्टनर को असुरक्षा महसूस हो। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि काम की व्यस्तता के कारण वह अपने पार्टनर को ज्यादा वक्त नहीं दे पाते थे, जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।

Watch: Amid Shreya Kalra’s cheating allegations against him on Lock Upp, Kushal Tandon talks about his dating life in unseen video from Alliance pic.twitter.com/VUWleX7PvX

— HT Entertainment July 13, 2026

श्रेया कालरा के आरोपों के बीच आया बयान

कुशाल टंडन का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब उन पर धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, हाल ही में ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल टंडन उनके साथ फ्लर्ट करते थे। श्रेया के मुताबिक, शो ‘बरसातें मौसम प्यार का’ के प्रमोशनल शूट के बाद कुशाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज किए थे। उस वक्त श्रेया को यह नहीं पता था कि कुशाल और शिवांगी जोशी कथित तौर पर रिलेशनशिप में हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला, उन्होंने कुशाल से दूरी बना ली। फिलहाल कुशाल ‘अलायंस’ शो के अंदर हैं, इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें बाहर चल रहे इन आरोपों की जानकारी नहीं है।
 

शिवांगी जोशी संग टूट चुका है कुशाल का रिश्ता

आपको बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने सीरियल ‘बरसातें मौसम प्यार का’ में एक साथ काम किया था और इसी शो के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। हालांकि, जून 2025 में कुशाल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर दोनों के अलग होने का इशारा दिया था। उन्होंने लिखा था कि उनका और शिवांगी का ब्रेकअप पांच महीने पहले ही हो चुका है। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन खबरों के मुताबिक अब कुशाल और शिवांगी पूरी तरह से अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY