क्या चावल के पानी को पीने से स्किन अंदर से ग्लो करती है? मॉडर्न ब्यूटी टिप्स में राइस वाटर को ड्रिंक करना भी ट्रेंड में है. चावल के पानी के जरिए हाइड्रेशन बेनिफिट मिलता है. क्या इसे रोजाना पीना सही है, चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं.

एक्सपर्ट ने क्या कहा डॉक्टर आरजू पाहवा का कहना है कि राइस के अंदर कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जो ट्रेडिशनली और नेचुरली हमारी स्किन के लिए हेल्प करती हैं. इसमें कुछ अमीनो एसिड्स और विटामिन्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी का काम करते हैं.
नेचुरल बैरियर जैसा काम मतलब ये आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल बैरियर की तरह काम कर सकते हैं. ये स्किन को थोड़ा ब्राइट करने और इवन करने में भी हेल्प कर सकता है. राइस वॉटर के कोई डिसएडवांटेजेस नहीं होते, इसके हार्मफुल इफेक्ट्स बहुत रेयर होते हैं. जब तक आपको राइस से कोई एलर्जी नहीं है, आप राइस वॉटर अपने फेस पर यूज कर सकते हैं.
ऐसे तैयार किया जाता है ये पानी लोग घर पर भी राइस को पहले भिगोकर, फिर उसे काफी पानी में उबालते हैं. उससे जो पानी बनता है, उसे राइस वॉटर कहते हैं. आप उसे एक दो घंटे के लिए फर्मेंट करके फ्रिज में रख सकते हैं. लेकिन उसे बहुत दिनों तक यूज नहीं करना चाहिए. फ्रिज में रखने पर आप उसे 24 घंटे से लेकर दो तीन दिन तक यूज कर सकते हैं, लेकिन उसके बाद उसकी वैल्यू कम हो जाती है.
सन प्रोटेक्शन बेनिफिट तो ये एक नेचुरल रेमेडी है, जिसे आप अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए कोई डेफिनिट साइंटिफिक एविडेंस नहीं है कि राइस वॉटर यूज करने से आपकी एजिंग रुक जाएगी, आपकी स्किन व्हाइट हो जाएगी या ये आपको सन से प्रोटेक्ट करेगा.
स्किन सेल्स को एनर्जी मिलना क्या आप जानते हैं कि चावल के पानी में मौजूद कार्ब्स से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है. बॉडी के एनर्जेटिक रहने से स्किन रिपेयर और नए सेल्स बन पाते हैं. इस पानी की मदद से प्रक्रिया बेहतर तरीके से काम कर पाती है. इसके अलावा हाइड्रेशन ठीक होता है तो सेल्स की हेल्थ अच्छी बन पाती है.