Priyanka Chopra Haircare Brand Anomaly: भारत की दिग्गज रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने अभिनेत्री और एंटरप्रेन्योर प्रियंका चोपड़ा के ग्लोबल हेयरकेयर ब्रांड ‘Anomaly’ का एक्वीजीशन कर लिया है। इस डील के तहत कंपनी ने ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड एसेट्स और डिजिटल प्रॉपर्टीज को पूरी तरह अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया है। यह कदम रिलायंस रिटेल के ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा विस्तार माना जा रहा है।

कंपनी का उद्देश्य ‘Anomaly’ को अपने व्यापक ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क और ओम्नीचैनल प्लेटफॉर्म्स के जरिए देशभर में पहुंचाना है। खासतौर पर रिलायंस के ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘तीरा’ के माध्यम से इस ब्रांड को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है। ईशा अंबानी ने इस एक्वीजीशन को कंपनी के लिए एक अहम रणनीतिक कदम बताया।
ईशा अंबानी ने कही ये बात
ने कहा कि ‘Anomaly’ जैसे नए और तेजी से बढ़ते ब्रांड को पोर्टफोलियो में शामिल करना कंपनी के ब्यूटी सेगमेंट को और मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस ब्रांड की क्लीन फॉर्मूलेशन और किफायती कीमत इसे भारतीय बाजार में काफी संभावनाओं से भरपूर बनाती है। साल 2021 में लॉन्च हुआ ‘Anomaly’ एक वीगन और हाई-परफॉर्मेंस हेयरकेयर ब्रांड है, जिसने कम समय में ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई है।
प्रियंका चोपड़ा की भूमिका
अब रिलायंस रिटेल के साथ जुड़कर यह ब्रांड भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करेगा। कंपनी का फोकस भारतीय बालों और स्कैल्प की जरूरतों के हिसाब से नए प्रोडक्ट्स विकसित करने पर भी रहेगा। इस अधिग्रहण के बाद प्रियंका चोपड़ा ब्रांड की क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाती रहेंगी। वह प्रोडक्ट डेवलपमेंट और ब्रांड विजन को आगे बढ़ाने में सक्रिय रूप से जुड़ी रहेंगी।
प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात
ने इस साझेदारी को ‘Anomaly’ के लिए एक नया और रोमांचक अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल की मजबूत रिटेल क्षमता और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता इस ब्रांड को भारत समेत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगी। गौरतलब है कि ‘Anomaly’ पहले से ही नॉर्थ अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में मौजूद है। अब रिलायंस रिटेल के सहयोग से यह ब्रांड भारत में भी तेजी से विस्तार करने के लिए तैयार है।





