Thursday, April 30, 2026
Viral

कानपुर में मोमो फैक्ट्री पर छापा, 20 किलो सड़े मोमो और गंदी चटनी बरामद

Stale Momos Seized : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी में सड़े हुए मोमो और गंदी हालत में तैयार किया जा रहा खाना पकड़ा गया है।

कानपुर में मोमो फैक्ट्री पर छापा, 20 किलो सड़े मोमो और गंदी चटनी बरामद
कानपुर में मोमो फैक्ट्री पर छापा, 20 किलो सड़े मोमो और गंदी चटनी बरामद

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि नौबस्ता इलाके की एक फैक्ट्री में बेहद खराब हालत में मोमो बनाए जा रहे थे। शहर में मोमो खाने के शौकीनों की कमी नहीं है, लेकिन इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर वे क्या खा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FSSAI (@fssai_safefood)

छापेमारी में मिले 20 किलो सड़े हुए मोमो

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को करीब 20 किलो सड़े हुए मोमो मिले, जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। इसके अलावा लगभग 20 लीटर चटनी भी बरामद की गई, जो खराब हालत में थी और उसमें रंग मिलाए जाने की बात सामने आई है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मोमो को जमीन पर बोरी में रखा गया था और आसपास काफी गंदगी फैली हुई थी। फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर ही इन सभी खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया। इस तरह की लापरवाही से लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की

इस घटना का वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने की क्वालिटी और साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई है, जबकि कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की है।

लोगों का कहना है कि ऐसी फैक्ट्रियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो। यह मामला एक बार फिर यह याद दिलाता है कि बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply