बॉलीवुड की दुनिया में फिल्ममेकर और सुपरस्टार सलमान खान के बीच की कंट्रोवर्सी काफी मशहूर रहीं हैं। 2019 में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं लेकिन शूटिंग शुरु होने से पहले ही बंद हो गई। बताया जाता है कि सलमान खान को स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहिए थे जो फिल्ममेकर ने करने से मना कर दिया और सलमान खान ने फिल्म बीच में ही छोड़ दी, बाद में इस प्रोजेक्ट को ही बंद कर दिया गया।

–
हम दिल दे चुके सनम के सेट पर हुआ था मनमुटाव
ये एक किस्सा नहीं था, इससे पहले भी फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान ऐसा हो चुका है। एक्टर को उस समय भी स्क्रिप्ट में बदलाव चाहिए थे और फिल्ममेकर उसके लिए राजी नहीं हुए। इन्हीं वजहों से दोनों के बीच काफी बार इस तरह की खबरें देखीं गईं। ऐसा ही एक किस्सा फिल्म ‘राम लीला’ से जुड़ा है, जब ने फिल्म से एक गाना हटाने के लिए संजय लीला भंसाली को मजबूर कर दिया था।
तो बात है साल 2013 में आई फिल्म ‘राम लीला’ की जिसका भव्य निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में मुख्य रोल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आए थे। फिल्म के वैसे कई गाने है जो सुपरहिट रहे थे लेकिन इस लिस्ट में एक गाना और होता अगर सलमान खान ने हटवाया ना होता तो।
–
Khabar Monkey
जब सलमान खान ने हटवाया ‘राम लीला’ फिल्म से गाना
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के एक स्पेशल गाने ‘राम चाहे लीला’ में स्पेशल अपीरियंस दिया था और इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन क्या आप जानते है कि फिल्म में पहले ये गाना एड ही नहीं किया गया था। इसकी जगह दूसरा गाना तैयार किया गया था। जिसे बाद में सलमान खान के कहने पर फिल्म से हटा दिया गया था। बॉलीवुज की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने एक इंटरव्यू में एक किस्सा सुनाया था, जिसमें उन्होंने उस गाने का जिक्र किया था जो फिल्म से हटा दिया गया था।
टॉकिंग सिनेमा के साथ 2013 में दिए गए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया कि ‘प्रियंका चोपड़ा को ध्यान में रखकर जो गाना बनाया गया था उस गाने में लाइन थी, ‘थप्पड़ से डर नहीं लगता, लगता है प्यार से’। क्योंकि यह सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘दबंग’ के डायलॉग से मेल खाती थी। इसके लिए सलमान खान ने आपत्ति जताई थी।
10 दिन की मेहनत पर फेरा पानी
कोरियोग्राफर सरोज खान ने आगे बताया ‘राम-लीला’ में प्रियंका चोपड़ा के गाने की कोरियोग्राफी पर मैं 10 दिन तक काम करती रही। गाने के बोलों में दबंग का मशहूर डायलॉग इस्तेमाल किया गया था, लेकिन सलमान खान को यह पसंद नहीं आया। इसके बाद पूरी रिहर्सल रोक दी गई और गाने में बदलाव करना पड़ा।’
सरोज खान का दावा था कि गाने पर 10 दिन तक मेहनत और रिहर्सल करने के बावजूद उन्हें इसका कोई भुगतान नहीं मिला। उनका कहना था कि काफी समय और मेहनत लगाने के बाद भी प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया और उन्हें बिना फीस के ही लौटना पड़ा।
पुराने स्टेप्स को ही किया गया इस्तेमाल
तो इस तरह एंट्री हुई ‘राम लीला’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए गए गाने ‘राम चाहे लीला’ की। सरोज खान ने इस बात का भी दावा किया कि उन्हें कहा गया था कि दूसरे गाने के लिए उन्हें बुलाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इतना ही नहीं उनके सिखाए गए उन्हीं स्टेप्स को ‘राम चाहे लीला’ गाने में लिया गया जिसे सरोज खान ने पुराने गाने के लिए कोरियोग्राफ किया था। उसी में शामिल था प्रियंका के ब्लाउज का हुक बंद करने वाला और रुमाल झटककर कमर पर लगाने वाला स्टेप। बाद में यही स्टेप इस गाने की जान बन गए।












