HealthViral

How to Get Rid of Cockroach: घर के इन हिस्सों में सबसे ज्यादा पनपते हैं कॉकरोच, इन्हें भगाने का देसी इलाज

How to Get Rid of Cockroach: कॉकरोच एक बार घर में आ जाएं तो आतंक मचा देते हैं. ये न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनते हैं. खासतौर पर गर्मी और बरसात के मौसम में घर के कई हिस्सों में कॉकरोच के पनपने का खतरा बढ़ जाता है. सबसे बड़ी दिक्कत तो तब आती है, जब ये घर में तो होते हैं लेकिन दिखाई नहीं देते और सिर्फ रात में ही निकलते हैं. आमतौर पर कॉकरोच घर के ऐसे कोनों में छिप जाते हैं, जहां नमी, अंधेरा और खाने-पीने की चीजें आसानी से मिलती हैं. कई बार लोग रोज सफाई करने के बावजूद कॉकरोच की समस्या से परेशान रहते हैं, क्योंकि ये बहुत छोटी दरारों और बंद जगहों से निकालना मुश्किल हो जाता है.

How to Get Rid of Cockroach: घर के इन हिस्सों में सबसे ज्यादा पनपते हैं कॉकरोच, इन्हें भगाने का देसी इलाज
How to Get Rid of Cockroach: घर के इन हिस्सों में सबसे ज्यादा पनपते हैं कॉकरोच, इन्हें भगाने का देसी इलाज

वैसे तो बाजार में कॉकरोच मारने के कई केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन उनमें मौजूद तेज केमिकल बच्चों और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में कई लोग देसी और घरेलू उपायों को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं वो घरेलू उपाय जिनकी मदद से आप भी कॉकरोच का सफाया कर सकते हैं.

घर के किन हिस्सों में सबसे ज्यादा पनपते हैं कॉकरोच

घर के कई हिस्सों में कॉकरोच अपना घर बना लेते हैं. ये जगह होती हैं रसोईघर में सिंक के नीचे, गैस चूल्हे के पीछे और फ्रिज के आसपास की जगह. ये जगह इनके छिपने के लिए सबसे पसंदीदा मानी जाती है. इसके अलावा बाथरूम के कोने, स्टोर रूम, पाइपलाइन के आसपास की दरारें और कचरे के डिब्बे के पास भी ये तेजी से बढ़ते हैं. अगर इन जगहों की नियमित सफाई न की जाए, तो कॉकरोच की संख्या बहुत जल्दी बढ़ सकती है.

बेकिंग सोडा और चीनी का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण कॉकरोच भगाने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस दोनों चीजों को बराबर मात्रा में लेना है. इसके बाद इस पाउडर को उन जगहों पर छिड़क दें जहां कॉकरोच का आतंक हैं. चीनी कॉकरोच को आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उनके लिए नुकसानदायक साबित होता है, जिसे खाते है वो घर के बाहर भागने लगते हैं.

तेजपत्ता का उपाय आएगा काम

तेजपत्ता भी कॉकरोच को भगाने के लिए एक असरदार तरीका है. दरअसल, तेज पत्ते की महक कॉकरोच को पसंद नहीं होती है, जिससे वो दूर भागते हैं. आपको बस तेजपत्ते को हल्का मसलकर रसोई, अलमारी, सिंक और स्टोर रूम के कोनों में रख देंना है. इससे कॉकरोच धीरे-धीरे उन जगहों से दूर होने लगते हैं.

नीम का तेल भी असरदार

नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और कीट भगाने वाले गुण पाए जाते हैं. ऐसे में इससे भी आप कॉकरोच का आतंक खत्म कर सकते हैं. आपको बस पानी में कुछ बूंदें नीम का तेल मिलाकर स्प्रे तैयार करना है और इसे कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़के देना है. नियमित इस्तेमाल से कॉकरोच कम होने लगते हैं.

Khabar Monkey

लौंग का इस्तेमाल करें

लौंग की तेज गंध भी कॉकरोच को दूर रखने में मदद कर सकती है. रसोई के कोनों, दराजों और सिंक के पास कुछ लौंग रख दें. इससे कॉकरोच उन जगहों पर कम आने लगते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply