EntertainmentViral

रणवीर सिंह पर लगा बैन तो खुलने लगे FWICE के राज, कभी चंकी पांडे संग भी हो चुका है यही काम

धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को हाल ही में The Federation of Western India Cine Employees (FWICE) ने बैन कर दिया है। इसके बाद FWICE जो एक फिल्म बॉडी है, सुर्खियों में आ गई। रणवीर सिंह के खिलाफ ये एक्शन फिल्म डॉन 3 के बिल्कुल अंत समय छोड़ने को लेकर लिया गया है। लेकिन FWICE के राज भी लोगों ने खोलने शुरू कर दिए हैं। अब चंकी पांडे ने भी खुलासा किया है कि उनके ऊपर भी FWICE ने एक समय बैन लगा दिया था। हालांकि ये बैन महज 1 हफ्ते ही चल पाया था और उन्होंने माफी मांगने के बाद ये बैन खत्म हो गया था। 

रणवीर सिंह पर लगा बैन तो खुलने लगे FWICE के राज, कभी चंकी पांडे संग भी हो चुका है यही काम
रणवीर सिंह पर लगा बैन तो खुलने लगे FWICE के राज, कभी चंकी पांडे संग भी हो चुका है यही काम

क्यों FWICE ने चंकी पांडे को किया बैन?

चंकी पांडे ने हाल ही में ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने इसका खुलासा किया है। चंकी ने कहा कि ‘1987 में ‘आग ही आग’ की शूटिंग के दौरान फिल्म उद्योग में हड़ताल चल रही थी और किसी को भी शूटिंग जारी रखने की अनुमति नहीं थी। हालांकि, पहलाज निहलानी पूरी टीम के साथ बेंगलुरु में शूटिंग कर रहे थे और बाद में हमने ऊटी में भी शूटिंग जारी रखी। इसी वजह से मेरे और फिल्म से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। उस समय सभी शूटिंग रोक दी गई थी। धर्मेंद्र जी और शत्रुघ्न सिन्हा जी भी फिल्म का हिस्सा थे, लेकिन वे इतने बड़े सितारे थे कि 30-40 फिल्में कर रहे थे, इसलिए उन पर प्रतिबंध लगाना संभव नहीं था। मैं उस समय नया था, मेरी फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी, इसलिए आखिरकार मुझ पर लगभग एक हफ्ते का प्रतिबंध लगा।’

रणवीर सिंह पर क्यों लगा बैन?

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह को कास्ट किया गया था। लेकिन हाल ही में फरहान अख्तर और उनके प्रोडक्शन ने आरोप लगाए कि रणवीर ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ ही हफ्ते पहले फिल्म करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 45 करोड़ रुपयों का हरजाना भी मांगा जो फिल्म के प्रीप्रोडक्शन में खर्चा हुआ था। इस मामले की सुनवाई के बाद ‘द फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंपलॉयी’ (FWICE)  ने उनके खिलाफ एक्शन लिया और उनके ऊपर बैन लगा दिया गया।

Khabar Monkey

– 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply