चाहते थे कश्मीर, ‘आजाद’ हो गया बलूचिस्तान | ‘परिवार अच्छा है, मगर…’, मेरठ की दामिनी के बारे में क्या बोले पड़ोसी? | कोरोना गया, लेकिन खतरा नहीं! 4800 मरीजों पर किए गए रिसर्च में लॉन्ग कोविड का बड़ा खुलासा
रणबीर कपूर ने अरुण गोविल को बताया अपनी प्रेरणा, Ramayana के ‘राम’ का बचपन से संजोया चेहरा
लंबे समय से फैंस रणबीर कपूर की रामायण का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज की तैयारी शुरु हो चुकी है। इस बीच, शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म ‘रामायण’ का प्रथम संकल्प और रेड कारपेट इवेंट हुआ। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपने अनुभवों को शेयर किया […]
खबर मंकी डेस्कJuly 19, 2026
|
लंबे समय से फैंस रणबीर कपूर की रामायण का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म रिलीज की तैयारी शुरु हो चुकी है। इस बीच, शनिवार को दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म ‘रामायण’ का प्रथम संकल्प और रेड कारपेट इवेंट हुआ। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपने अनुभवों को शेयर किया है। रणबीर कपूर ने अरुण गोविल के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे उनके किरदार ने कई पीढ़ियों पर काफी असर छोड़ा।
अरुण गोविल को बताया प्रेरणा
इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अरुण गोविल के लिए एक इमोशनल स्पीच दी। एक्टर ने बताया कि रामानंद सागर की रामायण में उनके किरदार राम ने हर पीढ़ी की ऑडियंस को प्रभावित किया है। वो खुद को किरदार की तुलना अरुण गोविल के राम के किरदार से नहीं कर सकते हैं। राम का किरदार उनके लिए प्रेरणा और वो उम्मीद करते हैं जो वैल्यू उन्होंने राम के किरदार को दी है वो उसे आगे बढ़ा पाए।
रणबीर कपूर ने आगे कहा कि, ‘सालों से आपने इस जिम्मेदारी को इतनी शालीनता, सच्चाई और गरिमा के साथ निभाया है। आपका सफर मेरे जैसे एक्टर के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए प्रेरणा रहा है। आपने ‘रामायण’ देखने वाले हर इंसान के अंदर आस्था जगाई है और उन्हें प्रेरित किया है। जिस तरह आपने भगवान श्रीराम के स्वरूप को अपने अंदर उतारा है, अगर मैं उसका थोड़ा सा हिस्सा भी हासिल कर पाऊं, तो मैं अपनी मेहनत को सफल मानूंगा।’
बचपन से ही राम के आदर्शों के साथ बड़े हुए हैं रणबीर
इतना ही नहीं, रणबीर ने कहा,’बचपन से ही मैं त्री राम के आशीर्वाद, उनकी सीख और आपके चेहरे को अपने दिल में संजोए हुए बड़ा हुआ हूं। हम आपको अपने ही परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। सर, हर चीज के लिए आपका धन्यावाद।’
कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?
इस इवेंट में मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। उन्होंने पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा।
जानिए फिल्म कास्ट
रामायण फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा के रोल में हैं और कुणाल कपूर भगावन इंद्र की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में आदिनाथ कोठरे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। बता दें कि, यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है। इसका पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होने को तैयार है। जबकि इसका दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।
#WATCH | Delhi | At the trailer launch of ‘Ramayana’, Lead actor Ranbir Kapoor, who portrays Lord Ram says, “For years, you have carried this responsibility with such grace, authenticity, and dignity. Your journey has been an inspiration and not just for an… pic.twitter.com/oTuQDfxtoy