रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
TVS के सबसे पॉपुलर स्कूटर Jupiter 125 में पहली बार मिलेगा ABS! लॉन्च से पहले पहुंचा डीलरशिप​ | Uttarakhand Development Projects: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ मंजूर, मंदिरों के सौंदर्यीकरण से लेकर हेलीपैड निर्माण तक होंगे काम​ | यूपी से लेकर झारखंड और आंध्र प्रदेश तक… तीन भीषण सड़क हादसे, 20 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी से लेकर झारखंड और आंध्र प्रदेश तक… तीन भीषण सड़क हादसे, 20 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम​

Road Accidents News: सड़क हादसों में रोजाना लोग अपनी जान गंवाते हैं. हर रोज देश के कई राज्यों से सड़क हादसों की खबरें आती हैं. आज तीन सड़क हादसों की खबरें आई हैं. ये सड़क हादसे आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में हुए. इन तीन सड़क हादसों में 20 लोगों की जान चली गई. […]

Road Accidents News: सड़क हादसों में रोजाना लोग अपनी जान गंवाते हैं. हर रोज देश के कई राज्यों से सड़क हादसों की खबरें आती हैं. आज तीन सड़क हादसों की खबरें आई हैं. ये सड़क हादसे आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड में हुए. इन तीन सड़क हादसों में 20 लोगों की जान चली गई. उत्तर प्रदेश और झारखंड में शनिवार को हादसा हुआ, जबकि आंध्र प्रदेश में आज सुबह हादसा हुआ.

यूपी के मिर्जापुर जिले में शनिवार की देर रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया. ये हादसा जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया तिराहे के पास हुआ. इसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मीणा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे हमें सूचना मिली कि सोनभद्र की ओर से आ रहा एक ट्रक, पास में खड़े एक यात्री ऑटो पर पलट गया. ऑटो में उस समय सवारियां बैठ रही थीं.

रामगढ़ में स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकराई

राजकुमार मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने वहां के लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया. इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है. झारखंड के रामगढ़ में हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. यहां शनिवार देर रात करीब 2 बजे, बिहार के नालंदा से आ रही एक स्कॉर्पियो कुजू आउटपोस्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैंकी में, रांचीपटना नेशनल हाईवे33 पर अज्ञात वाहन से टकरा गई.

मंदिर में पूजाअर्चना करने जा रहे थे लोग

इस भयावह हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे, चार महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. जबकि एक पुरुष घायल हो गया, जिसका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है. स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे. रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अनिल कुमार के अनुसार, ये सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंघारो गांव के रहने वाले थे और राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजाअर्चना करने जा रहे थे.

वहीं आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में तंगुतुरु टोल गेट के पास आज सुबह लॉरी से कार टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि ये लोग पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए कर्नाटक से अपने पैतृक गांव जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY