मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
उनके बिना जिंदगी खाली है, Dharmendra की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Hema Malini​ | SBI की चेतावनी: ब्याज दरों में 0.50% का बड़ा उछाल पड़ सकता है भारी! जीडीपी को हो सकता है नुकसान​ | पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक का पेट चीरते हुए महिला को लगी; ​अमृतसर में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में सपा-कांग्रेस की दूसरे दौर की बैठक आज, राजीव राय बोले- जीतने की संभावना ही आधार​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है. मंगलवार को दोनों दलों के बीच दूसरे दौर की बैठक होने जा रही है. बैठक के लिए सभी नेताओं का दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है. बैठक दोपहर […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है. मंगलवार को दोनों दलों के बीच दूसरे दौर की बैठक होने जा रही है. बैठक के लिए सभी नेताओं का दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है. बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी. बैठक से पहले सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है.

सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि कांग्रेस की ओर से दी गई सूची पर सपा ने विचार कर अपना प्रस्ताव भेज दिया है.. अब हर सीट पर अलगअलग चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि दोनों दलों का लक्ष्य बीजेपी को हराना है और सत्ता में तभी आ सकते हैं, जब अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करें. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच पहली बार बातचीत नहीं हो रही है, बल्कि लगातार संपर्क बना हुआ है. कांग्रेस की ओर से एक और लिस्ट दी गई. अब बैठक में सपा अपनी राय रखेगी. राजीव राय के मुताबिक, दोनों पक्ष मिलकर बीजेपी को हराने के लिए तैयार हैं.

इकरा हसन बोलीं एकदो दिन में तस्वीर साफ होगी

सपा सांसद इकरा हसन ने भी बातचीत को सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच चर्चा चल रही है और अंतिम फैसला दोनों पार्टियों का नेतृत्व करेगा. इकरा हसन के मुताबिक, बातचीत अभी शुरू हुई है और इसे पूरा होने में एकदो दिन लग सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘सार्थक बातचीत हो रही है… उन्होंने अपना प्रस्ताव दिया है और हमारे भी कुछ बिंदु हैं, जिन पर बातचीत होनी है… एकदो दिन में सब कुछ साफ हो जाना चाहिए.’

सम्मानजनक समझौते की कोशिश: राजेंद्र पाल गौतम

कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पार्टी की कोशिश बातचीत के जरिए ऐसा समझौता करने की है, जिस पर दोनों पक्ष सहमत हों. उन्होंने कहा, ‘हम कोशिश करेंगे कि बातचीत को सुलझाया जाए और सौहार्दपूर्ण तथा सम्मानजनक समझौते तक पहुंचा जाए… हमारा यही प्रयास रहेगा.’ सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हो रही इस बातचीत में सभी 403 विधानसभा सीटों पर मंथन होना है. दोनों दलों की ओर से जीतने की संभावना को सीटों के चयन का प्रमुख आधार बताया जा रहा है. फिलहाल बातचीत जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY