रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor Blackout Mock Drill: बिजनौर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अस्पताल में आग लगने पर रेस्क्यू, घायलों को स्ट्रेचर से बाहर निकाला​ | Russia Ukraine War: रूस के मालवाहक जहाज Sparta II पर ड्रोन हमला, 16 क्रू मेंबर्स ने लाइफबोट से बचाई जान, यूक्रेन पर शक​ | ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेला देखने निकला था रियांश, सुबह सड़क किनारे मिली लाश…मां ने किस पर जताया शक?​

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बीएससी कृषि के 20 वर्षीय छात्र रियांश चौहान की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है. 18 नवंबर की रात दोस्तों के साथ परासपानी का मेला देखने निकले रियांश का शव तड़के लोहारा और परासपानी मार्ग के बीच सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला था. मृतक की […]

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बीएससी कृषि के 20 वर्षीय छात्र रियांश चौहान की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया है. 18 नवंबर की रात दोस्तों के साथ परासपानी का मेला देखने निकले रियांश का शव तड़के लोहारा और परासपानी मार्ग के बीच सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला था. मृतक की मां सुनीता चौहान ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए प्रेम प्रसंग और युवती के भाई द्वारा पहले दी गई धमकियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक मधु भगत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पुलिस अधीक्षक से फोन पर चर्चा की और जल्द खुलासे की मांग की, जिस पर एसपी ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी डाटा व साक्ष्यों के आधार पर जांच किए जाने की बात कही है.

जानकारी के मुताबिक, बालाघाट जिले के ग्राम नाहरवानी निवासी 20 वर्षीय रियांश चौहान बीएससी कृषि का छात्र था. 18 नवंबर की रात वह अपने एक दोस्त की एक्टिवा लेकर दोस्तों के साथ परासपानी की मंडई देखने गया था. रात करीब 10 बजे उसकी परिजनों से फोन पर आखिरी बातचीत हुई थी, जिसमें उसने जल्द घर लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उसका कोई संपर्क नहीं हो सका.

परिजन रातभर उसके लौटने का इंतजार करते रहे और तड़के करीब साढ़े तीन बजे हट्टा पुलिस ने परिवार को रियांश की मौत की सूचना दी. परिजनों के पहुंचने पर लोहारा और परासपानी मार्ग के बीच सड़क किनारे रियांश का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला.

मां के गंभीर आरोप, विधायक मधु भगत ने SP से की चर्चा

मृतक की मां सुनीता चौहान ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि रियांश का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती के भाई ने पहले उनके बेटे को कई बार धमकियां दी थीं. परिवार को आशंका है कि इसी रंजिश या विवाद के चलते रियांश को निशाना बनाया गया. घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मधु भगत पीड़ित परिवार के पास पहुंचे, मां से घटनाक्रम समझा और मौके से ही एसपी को फोन लगाकर जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने को कहा. पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने तथा तकनीकी डाटा समेत अन्य साक्ष्य जुटाकर पड़ताल करने की जानकारी दी है. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY