रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​ | Pakistan Minister India Visit: सिंधु जल संधि पर सवाल सुन भड़के मुसादिक मलिक, बोले- 300 बार पूछें या 500 बार, जवाब यही रहेगा​ | UP चुनाव 2027: आजम खान के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP चुनाव 2027: आजम खान के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी​

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें हैदराबादी बिरयानी को लेकर नया विवाद सामने आया है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के हैदराबादी बिरयानी पर दिए गए बयान के जवाब में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने इटावा के नई बस्ती इलाके में हैदराबादी […]

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिसमें हैदराबादी बिरयानी को लेकर नया विवाद सामने आया है. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान के हैदराबादी बिरयानी पर दिए गए बयान के जवाब में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने इटावा के नई बस्ती इलाके में हैदराबादी बिरयानी बनवाकर लोगों के बीच बंटवाई.

नई बस्ती में बटी बिरयानी

जानकारी के अनुसार, शमशाद हुसैन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हैदराबादी बिरयानी खाने पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर असदुद्दीन ओवैसी की तस्वीर और पार्टी का पोस्टर भी लगाया गया था.

जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने कहा कि आज़म खान की हैदराबादी बिरयानी संबंधी टिप्पणी के बाद उन्होंने बिरयानी बंटवाने का कदम उठाया. उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज के 85 प्रतिशत से अधिक लोग असदुद्दीन ओवैसी को पसंद कर रहे हैं और 2027 के चुनाव में एआईएमआईएम को वोट देंगे. उनके मुताबिक, ओवैसी समुदाय की आवाज उठाने और न्याय दिलाने वाले बड़े नेता के रूप में उभर रहे हैं.

सपा छोड़ AIMIM के समर्थन का दावा

इस दौरान मौजूद मोहम्मद बहाउद्दीन कुरैशी ने कहा कि मुसलमान पहले समाजवादी पार्टी को वोट करते थे, लेकिन अब उन्हें अपनी बात रखने वाला नेतृत्व मिल गया है. उन्होंने कहा कि बड़े दलों में अन्य वर्गों के नेता मौजूद हैं, लेकिन मुसलमानों के नेतृत्व की कमी है, इसलिए वे 2027 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को जिताएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही सरकार बनाने की बात हो या न हो, लेकिन अपनी संख्या और ताकत दिखाने के लिए वे पार्टी के साथ खड़े होंगे.

2027 चुनाव से पहले बढ़ी बयानबाजी

बता दें कि 2027 के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन और नेतृत्व को लेकर सपा और एआईएमआईएम के बीच तीखी बयानबाजी जारी है. एक ओर आज़म खान ने हैदराबादी बिरयानी को लेकर टिप्पणी की, वहीं एआईएमआईएम के नेताओं ने सपा पर निशाना साधते हुए ओवैसी के नेतृत्व और हैदराबादी बिरयानी का जिक्र कर सियासी माहौल गरमा दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY