शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 21 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव​ | IND vs NZ: 6 4 4 4 4…केएल का शतक, गिल 98 पर आउट तीसरे दिन भारत ने मचाया कोहराम, भारत 486/4​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मेरे भाई की शादी है दोस्तों… Avneet Kaur संग शादी की अफवाहों पर Raghav Sharma ने तोड़ी चुप्पी!​

अभिनेत्री अवनीत कौर और प्रोड्यूसर राघव शर्मा की शादी की खबरों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। दावा किया जा रहा है कि अवनीत और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन अटकलों को तब हवा मिली जब अवनीत की दोस्त कृपा लखानी ने एक पोस्ट शेयर […]

अभिनेत्री अवनीत कौर और प्रोड्यूसर राघव शर्मा की शादी की खबरों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। दावा किया जा रहा है कि अवनीत और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इन अटकलों को तब हवा मिली जब अवनीत की दोस्त कृपा लखानी ने एक पोस्ट शेयर कर अपने मेहंदी लगे हाथ दिखाए, जिसे लोगों ने अवनीत की शादी की तैयारियां मान लिया। अब इस पूरे मामले पर अवनीत कौर ने तो कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन राघव शर्मा ने चुप्पी तोड़ते हुए फैंस को शादी की असली सच्चाई बता दी है।

शादी की अटकलों पर राघव शर्मा ने बताया असली सच

अभिनेता अली गोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ राघव शर्मा नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अली बारबार राघव को शादी की बधाई देते हुए जोरजोर से हंसते दिख रहे हैं, जिस पर राघव ने रिएक्ट किया है।

वीडियो में राघव कहते हुए नजर आ रहे हैं, “मेरे भाई की शादी है दोस्तों… हो गया।” हालांकि राघव ने इस वीडियो में सीधे तौर पर अवनीत या शादी की अफवाहों का नाम नहीं लिया, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने यह बात कही, उससे साफ हो गया कि वह अपनी और अवनीत की शादी की खबरों को ही खारिज कर रहे हैं। इस वीडियो में अली गोनी के अलावा मुनव्वर फारूकी की भी आवाज सुनाई दे रही है, जो राघव की टांग खींचते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

अक्सर साथ नजर आते हैं अवनीत कौर और राघव शर्मा

बता दें कि अवनीत कौर और राघव शर्मा का नाम लंबे समय से एकदूसरे के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के डेटिंग की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को कई बार पार्टियों और इवेंट्स में एक साथ देखा गया है और उनकी साथ वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हालांकि, दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है।

शादी की योजना पर पहले ही साफ बात कह चुकी हैं अवनीत कौर

वहीं, अवनीत कौर ने कुछ समय पहले ही अपनी शादी को लेकर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि वह अपने परिवार की खुशी से ही शादी करेंगी। अवनीत ने कहा था कि वह अपने टीवी शोज में कई बार दुल्हन बन चुकी हैं, इसलिए असल जिंदगी में दुल्हन बनने की उन्हें कोई जल्दी नहीं है और वह अपने मातापिता की मंजूरी के बाद ही शादी करेंगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY