सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor Fraud Case: बिजनौर में बच्चे के बीमार होने का फायदा उठाया, झाड़-फूंक और पूजा के नाम पर 70 लाख की ठगी, पहाड़ी पंडित समेत 4 आरोपी गिरफ्तार​ | ड्रग्स का इंजेक्शन, शराब और फिर… मुंबई के अमन की मौत की कहानी में कई अनसुलझे सवाल​ | Dinesh Karthik बोले Mohammed Shami की Team India में वापसी पर विचार करने की जरूरत नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बहराइच पहुंची वड़नगर-वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा, सुहेलदेव स्मारक पर हुआ भव्य स्वागत​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के विकास कार्यों, नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई वड़नगरवाराणसी सेवा संकल्प यात्रा रविवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच पहुंची. इस यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव सदर विधानसभा क्षेत्र के चित्तौरा ब्लॉक स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल रहा. स्मारक स्थल पर […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के विकास कार्यों, नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई वड़नगरवाराणसी सेवा संकल्प यात्रा रविवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच पहुंची. इस यात्रा का एक प्रमुख पड़ाव सदर विधानसभा क्षेत्र के चित्तौरा ब्लॉक स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल रहा.

स्मारक स्थल पर पहुंचने पर यात्रा में शामिल लोगों का सुहेलदेव स्मारक समिति, बहराइच के अध्यक्ष एवं पयागपुर रियासत के राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

महाराजा सुहेलदेव के इतिहास ली जानकारी

कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया. इस मौके पर यशवेंद्र विक्रम सिंह ने सेवा संकल्प यात्रा में शामिल यात्रियों को महाराजा सुहेलदेव के गौरवशाली इतिहास और बहराइच की ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया. उन्होंने महाराजा सुहेलदेव से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों के साथ ही स्मारक स्थल के महत्व की भी जानकारी दी.

यात्रा में शामिल लोगों ने महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का भ्रमण किया और बहराइच के इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना. कार्यक्रम के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर बहराइच सांसद आनंद गौड़, विधायक अनुपमा जायसवाल, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, नगर अध्यक्ष अमित शर्मा, सतीश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सेवा संकल्प यात्रा का मकसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वड़नगर से शुरू हुई यह सेवा संकल्प यात्रा विकसित भारत @2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पड़ावों से गुजर रही है. बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर कार्यक्रम के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए वाराणसी की ओर रवाना हो गई.

7 नवंबर को वाराणसी में समापन

यह यात्रा 17 सितंबर को वडनगर से शुरू होकर 7 नवंबर को वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ खत्म होगी.यात्रा के दौरान अलगअलग स्थानों पर चौपाल, वृक्षारोपण, आयुष्मान कार्ड वितरण, पोषण किट वितरण समेत जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY