पिछले साल समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर छिड़े विवाद पर टिप्पणी करने वालों में सुनील पाल का भी नाम शामिल था। जब हाल ही कपिल शर्मा के शो में समय रैना और रणवीर इलाहबादिया के साथ-साथ सुनील पाल भी नजर आए। इस एपिसोड को लेकर सुनील पाल ने कहा उन्हें सिर्फ स्टैंडअप कॉमेडी के लिए बुलाया गया था।

शो का ये एपिसोड सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सुनील पाल ने शो में भी समय रैना के शो के प्रति, हंसी मजाक में ही सही लेकिन नाराजगी जाहिर की। वहीं समय ने भी सुनील पाल को रोस्ट करने का मौका नहीं छोड़ा। अब इस पूरे मामले पर सुनील पाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जी स्विच के साथ खास बातचीत के दौरान सुनील ने बताया कि उन्हें शो में स्टैंडअप कॉमेडी करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद माहौल कुछ और ही निकला। उन्होंने कहा, “मुझे कहा गया था कि समय रैना और रणवीर इलाहबादिया शो में होंगे और मुझे परफॉर्म करना है। मैं स्टैंडअप की तैयारी करके गया था, लेकिन वहां स्टैंडअप नहीं हुआ, वहां रोस्टिंग शुरू हो गई।”
Khabar Monkey
सुनील ने आगे कहा कि वह इस तरह की स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके साथ धोखा हुआ है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं इसे धोखा नहीं कहूंगा, लेकिन जो मैंने सोचा था वो वहां नहीं हुआ और जिसकी उम्मीद नहीं थी वो हो गया।”
बता दें कि पिछले साल समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ रणवीर इलाहबादिया की एक टिप्पणी के कारण विवादों में आ गया था। जिसके बाद कई FIR दर्ज हुई थीं। उस समय सुनील पाल ने समाय की आलोचना करते हुए उन्हें आतंकवादी तक कह दिया था। बाद में समाय ने भी अपने कॉमेडी स्पेशल में सुनील पर तंज कसा था।





