BusinessViral

मुश्किल दौर से गुजर रही Air India ने कर्मचारियों को खर्च घटाने का दिया आदेश, छंटनी पर HR ने कह दी ये बड़ी बात

भारत की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया इस समय कठिन वित्तीय परिस्थितियों से गुजर रही है। चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल को देखते हुए कंपनी ने अपने खर्चों में भारी कटौती करने का फैसला लिया है। एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब समय कंजूसी से काम चलाने और फिजूलखर्ची को पूरी तरह बंद करने का है।

मुश्किल दौर से गुजर रही Air India ने कर्मचारियों को खर्च घटाने का दिया आदेश, छंटनी पर HR ने कह दी ये बड़ी बात
मुश्किल दौर से गुजर रही Air India ने कर्मचारियों को खर्च घटाने का दिया आदेश, छंटनी पर HR ने कह दी ये बड़ी बात

सीईओ का सख्त संदेश

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने मौजूदा माहौल में अनुशासन की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि कंपनी को अपनी लागत पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी डिस्क्रेशनरी स्पेंडिंग (गैर-जरूरी खर्च) को तुरंत निलंबित कर दिया जाए। जहां भी संभव हो, वेंडर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स से दरों को लेकर फिर से बातचीत की जाए। ऐसे खर्च जिन्हें टाला जा सकता है, उन्हें फिलहाल रोक दिया जाए। विल्सन ने स्पष्ट रूप से कहा कि कंपनी के भीतर हो रही किसी भी प्रकार की बर्बादी और लीकेजको खत्म करने पर लेजर जैसी पैनी नजर रखनी होगी।

Khabar Monkey

खर्च कम, लेकिन सर्विस में समझौता नहीं

दिलचस्प बात यह है कि सीईओ ने खर्च घटाने की बात तो कही है, लेकिन ग्राहकों के एक्सपीरिएंस को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती है। उन्होंने कहा कि हमें नेट प्रमोटर स्कोर (NPS) में सुधार जारी रखना होगा। कंपनी चाहती है कि कम खर्च में भी यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं और सेवाएं विश्व स्तरीय बनी रहें।

क्या जाएगी नौकरी?

वित्तीय संकट की खबरों के बीच एयर इंडिया के कर्मचारियों में अपनी नौकरियों को लेकर डर बना हुआ था। इस डर को दूर करने के लिए कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) रवींद्र कुमार जीपी ने एक टाउनहॉल मीटिंग के दौरान कर्मचारियों को संबोधित किया। रवींद्र कुमार ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कंपनी फिलहाल छंटनी की कोई प्लानिंग नहीं बना रही है। इस बयान से हजारों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। कंपनी का ध्यान कर्मचारियों को निकालने के बजाय मौजूदा संसाधनों का बेहतर उपयोग करने पर है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply