गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझे PM बनवा दें.. नाम के आगे वजीर लग जाएगा’, ओवैसी के मुस्लिम डिप्टी CM दांव पर आजम का तंज​ | IPL 2027 से पहले Punjab Kings में शामिल हुए Hardik Pandya, Mumbai Indians छोड़ी​ | मुजफ्फरनगर दंगे में हुए ट्रिपल मर्डर केस में 13 साल बाद फैसला, 8 आरोपी बरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुजफ्फरनगर दंगे में हुए ट्रिपल मर्डर केस में 13 साल बाद फैसला, 8 आरोपी बरी​

Muzaffarnagar Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगों के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर केस में आठ आरोपियों को बरी कर दिया गया है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बुधवार को आठ आरोपियों को बरी किया. अदालत की ओर से ये फैसला सुनाते हुए कहा गया कि सबूतों की कमी […]

Muzaffarnagar Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक दंगों के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर केस में आठ आरोपियों को बरी कर दिया गया है. अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने बुधवार को आठ आरोपियों को बरी किया. अदालत की ओर से ये फैसला सुनाते हुए कहा गया कि सबूतों की कमी के कारण अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा. आदलत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के 33 गवाह अपने बयानों से मुकर गए.

इसमें शिकायतकर्ता अजेंद्र कुमार भी शामिल थे. पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ ट्रि्पल मर्डर में केस दर्ज किया था. इन आरोपियों की पहचान आजाद, शौकत, जिला, आस मोहम्मद, शाकिर अली, नूर हसन, लियाकत, अली मोहम्मद, सऊद और यामीन के रूप में हुई थी. अभियोजन पक्ष ने सात सितंबर 2013 को राजवीर , विकास और महेंद्र की हत्या का आरोप लगाया था.

सुनवाई के दौरान दो आरोपियों की हुई मौत

अभियोजन पक्ष की ओर से कहा गया कि ये तीनों जब जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के पुरबालियान गांव में एक पंचायत में शामिल होकर घर लौट रहे थे. तभी इन पर हमला किया गया था. इस हमले में राजवीर और विकास की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि घायल महेंद्र की इलाज के दौरान मौत हुई थी. एसआईटी द्वारा इस मामले की जांच की गई और सभी 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई. केस की सुनवाई के दौरान दो आरोपियों सऊद और यामीन, की मौत हो गई.

मुजफ्फरनगर दंगों में 60 से अधिक लोगों की गई थी जान

अयोजन पक्ष बाकी आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में अपना मामला साबित नहीं कर सका. इसके बाद अदालत की ओर से सभी आठों आरोपियों को बरी करने का आदेश दिया गया. बता दें कि मुजफ्फरनगर दंगों में 60 से अधिक लोगों की जान गई थी. इसमें 40,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए थे. दंगों से संबंधित 175 मामलों की जांच एसआईटी द्वारा की गई थी और उनमें आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY