सर्दियों के दौरान कुछ लोगों को उदासी, चिड़चिड़ापन, बिना किसी बात के मूड ऑफ होना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. इसे विंटर ब्लूज कहा जाता है. दरअसल कोई मानसिक समस्या नहीं है, बल्कि बदलते मौसम का असर होता है. सर्दी के मौसम में धूप कम होती है, दिन छोटे रहते हैं. इसी के साथ रूटीन भी थोड़ा सुस्त हो जाता है. इस वजह से कुछ लोगों को मूड ऑफ होने जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है. आप इसे कैसे हैंडल कर सकते हैं चलिए जान लेते हैं.

विंटर ब्लूज की वजह से हल्की उदासी महसूस होना, ऊर्जा में कमी यानी थकान जैसी लगना, काम में मन न लगना, ज्यादा नींद महसूस होना या कार्ब्स वाली चीजों की क्रेविंग होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. तो लिए जान लेते हैं कि कैसे आप अपने मूड को सुधार सकते हैं.
विंटर ब्लूज का असर
विंटर ब्लूज आपके रोजमर्रा के कामों पर बहुत ज्यादा असर नहीं डालता है. ये एक अस्थाई कंडीशन है यानी जब मौसम वसंत की तरफ बढ़ता है तो मूड भी सही होने लगता है. फिलहाल आप कुछ सिंपल से तरीकों को फॉलो करके विंटर ब्लूज से बच सकते हैं. हालांकि मूड में ज्यादा बदलाव दिख रहा हो और आपका डेली कामकाज इससे प्रभावित हो रहा है तो सिर्फ विंटर ब्लूज समझकर नजरअंदाज न करें. ऐसे में आपको एक्सपर्ट से मिलना चाहिए.
नींद तय समय पर लें
अच्छी नींद आपको तरोताजा बनाए रखने और मूड को सही रखने में हेल्पफुल होती है. इसी के साथ ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए भी जरूरी है कि आप भरपूर नींद लें. रोजाना सही समय पर सोने की आदत डालें और 7 से 8 घंटे की नींद लें. सोने से कुछ देर पहले फोन से दूरी बनाएं ताकि नींद में रुकावट न आए.
Getty Images
मॉर्निंग रूटीन पर दें ध्यान
धूप लेना है जरूरी
सुबह जागने के बाद हल्की धूप लें. रूम में खिड़की है तो उसे खोल दें और कमरे में धूप आने दें. प्राकृतिक रोशनी और धूप सर्केडियन रिदम को सही रखने में मदद करती है. धूप आपकी मसल्स की जकड़न को कम करने में भी हेल्पफुल होती है और विटामिन डी मिलती है. इससे आपके मूड में सुधार होता है. इसी के साथ सुस्ती कम महसूस होगी.
जागने के बाद का रूटीन
उठते ही हड़बड़ी में फोन के नोटिफिकेशन चेक करने की आदत को अवॉइड करें. इससे स्ट्रेस बढ़ता है. जागने के बाद गुनगुना पानी, भीगे हुए नट्स जैसे बादाम, अखरोट खाएं. इसके बाद अपने डेली रूटीन के काम निपटाएं जैसे ब्रशिंग, मल त्याग, नहाना, एक्सरसाइज करना और ब्रेकफास्ट.
खानपान को सुधारें
अपनी डाइट में उन फूड्स को शामिल करें, जिससे आपको न्यूट्रिएंट्स भी मिलें और शरीर को गर्म रखने में भी हेल्प हो. इसके लिए साबुत अनाज, मौसमी फलसब्जियां, प्रोटीन फूड्स लें. इसके अलावा कोशिश करें कि मीठा कम खाएं. नमक की मात्रा खाने में सीमित रखें और बहुत फैट वाली चीजें भी अवॉइड करें. ये सारी चीजें आपको हैवी फील कराती हैं.
शरीर को एक्टिव रखें
सुबह व्यायाम करने के अलावा आप अपने शरीर को दिन में भी एक्टिव रखने की कोशिश करें. सिटिंग जॉब है तो दिन में काम के दौरान कुछ मिनट के छोटेछोटे ब्रेक लेते रहें, जिसमें हल्की वॉक कर सकें. अगर आप फ्री हो तो, साइकलिंग, गार्डनिंग, बैडमिंटन, डांस, जैसी एक्टिविटी की जा सकती हैं.