Viral

मुख्यमंत्री बनने जा रहे विजय, अब अपनी सुपरहिट ‘हीरोइन’ को भी लड़वाएंगे चुनाव, थलापति ने बनाया पूरा प्लान

Thalapathy Vijay Trisha Krishnan: तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय की एंट्री ने बड़ा धमाका कर दिया है. उनकी पार्टी की शानदार जीत के बाद अब एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का नाम भी राजनीति से जुड़ने लगा है. चर्चा है कि विजय की पार्टी उन्हें अहम सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है. वहीं मुख्यमंत्री पद और नए गठबंधन को लेकर भी तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज हो गई है. तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की राजनीति में एंट्री अब ऐतिहासिक बन गई है. उनकी पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कझगम’ (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार परफॉर्म करते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की है. विजय की इस बड़ी सफलता के बाद उनके फैंस खुशी मना रहे हैं. इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी जल्द राजनीति में कदम रख सकती हैं. बताया जा रहा है कि विजय की पार्टी चाहती है कि तृषा पार्टी जॉइन करें और आने वाले उपचुनाव में चुनाव लड़ें.

Khabar Monkey

मुख्यमंत्री बनने जा रहे विजय, अब अपनी सुपरहिट ‘हीरोइन’ को भी लड़वाएंगे चुनाव, थलापति ने बनाया पूरा प्लान
मुख्यमंत्री बनने जा रहे विजय, अब अपनी सुपरहिट ‘हीरोइन’ को भी लड़वाएंगे चुनाव, थलापति ने बनाया पूरा प्लान

हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. दरअसल, थलापति विजय ने इस चुनाव में दो सीटों से जीत हासिल की है. उन्होंने चेन्नई की पेरंबूर सीट और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट दोनों पर जीत दर्ज की. लेकिन नियमों के मुताबिक कोई भी नेता दो सीटें अपने पास नहीं रख सकता. ऐसे में विजय को 14 दिनों के अंदर एक सीट छोड़नी होगी. इसके बाद जिस सीट से वे इस्तीफा देंगे वहां दोबारा चुनाव कराया जाएगा. खबरों की मानें तो विजय पेरंबूर सीट अपने पास रखना चाहते हैं क्योंकि वहां उनकी जीत का अंतर ज्यादा रहा है.

क्या तृषा कृष्णन लड़ेंगी चुनाव?
ये इलाका राज्य सचिवालय के भी काफी करीब है. इसी वजह से माना जा रहा है कि विजय तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट छोड़ सकते हैं. अब पार्टी की नजर तृषा कृष्णन पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, TVK के कई नेता चाहते हैं कि तृषा इस सीट से चुनाव लड़ें. पार्टी का मानना है कि तृषा की लोकप्रियता चुनाव में फायदा पहुंचा सकती है. हालांकि, बताया जा रहा है कि तृषा फिलहाल राजनीति में आने को लेकर ज्यादा एक्साइटेड नहीं हैं. उनका अब तक किसी भी राजनीतिक पार्टी से सीधा जुड़ाव नहीं रहा है. ऐसे में वे इस फैसले को लेकर सोच-विचार कर रही हैं.

विजय किस पार्टी के साथ करेंगे गठबंधन?
थलापति विजय की राजनीतिक शुरुआत को जनता से जबरदस्त समर्थन मिला है. उनकी पार्टी तमिलनाडु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, लेकिन टीवीके 108 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई. यानी सरकार बनाने के लिए पार्टी को किसी दूसरी पार्टी का समर्थन लेना पड़ेगा. चुनाव नतीजों के बाद अब तमिलनाडु की राजनीति में नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं. हर तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है कि आखिर विजय किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे.

आने वाले दिनों में दिखा बड़ा बदलाव
इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि विजय की पार्टी डीएमके के साथ हाथ मिला सकती है. इस चुनाव में डीएमके को 59 सीटें मिली हैं. वहीं, दूसरी तरफ कुछ खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि एआईएडीएमके के साथ भी गठबंधन संभव है, जिसे 47 सीटें मिली हैं. फिलहाल किसी भी पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है.

मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलापति विजय ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को पत्र लिखकर सरकार बनाने का मौका देने की मांग की है. इसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय 7 मई को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ. फिर भी फैंस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं.

राजनीति में नई हलचल
इस समय हर किसी की नजर दो बड़ी बातों पर बनी हुई है. पहली, सुपरस्टार विजय आखिर किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे और दूसरी, क्या तृषा कृष्णन सच में राजनीति में कदम रखेंगी. अगर तृषा चुनावी मैदान में उतरती हैं, तो ये उनके करियर का सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा. वहीं, विजय भी फिल्मों के बाद अब राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने सिनेमा की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है और अब राजनीतिक सफर शुरू कर चुके हैं. आने वाले समय में तमिलनाडु की राजनीति में कई बड़े बदलाव आ सकता है.

Leave a Reply