HealthViral

मुंह नहीं बनाएंगे बच्चे! लौकी से बनाएं टेस्टी थाई करी, नोट करें शेफ की रेसिपी

गर्मियों के सीजन में आने वाली लौकी की तासीर तो ठंडी होती ही है, ये शरीर में पानी की पूर्ति करने में भी हेल्पफुल होती है. इसके अलावा भी इस सब्जी के कई फायदे होते हैं. जैसे ये डाइजेशन के लिए फायदेमंद है. इसके अलावा ये लो कैलोरी सब्जी है तो वेट कंट्रोल में हेल्पफुल होती है और डायबिटिक लोग भी इसे बिना गिल्ट खा सकते हैं. हालांकि ढेरों फायदे गिनाने के बाद भी लोग लौकी की सब्जी नापसंद करते हैं. ऐसे में ट्विस्ट देकर इस सब्जी को आप नए तरीके से बना सकते हैं ताकि सेहत के साथ स्वाद भी मिले. तो चलिए देख लेते हैं लौकी की थाई करी की रेसिपी.

मुंह नहीं बनाएंगे बच्चे! लौकी से बनाएं टेस्टी थाई करी, नोट करें शेफ की रेसिपी
मुंह नहीं बनाएंगे बच्चे! लौकी से बनाएं टेस्टी थाई करी, नोट करें शेफ की रेसिपी

लौकी की थाई करी…ये सुनने में आपको थोड़ा नया तो थोड़ा अजीब भी लग सकता है, लेकिन आप इसे बिना झिझक ट्राई कर सकते हैं. दरअसल इसकी रेसिपी शेफ अरुणा विजय ने बताई है जो मास्टरशेफ इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं. जान लेते हैं स्टेप बाय स्टेप लौकी की खाई करी को बनाने का तरीका.

थाई करी के इनग्रेडिएंट्स करें नोट

प्यूरी बनाने के इनग्रेडिएंट

आपको चाहिए लौकी (घिया/दूधी) छोटे टुकड़ों में कटी हुई 1½ कप, धनिया ¼ कप (कटा हुआ), लहसुन की कलियां 10, प्याज 10, अदरक 1 इंच का टुकड़ा (कटा हुआ), हरी मिर्च 2, लेमनग्रास के डंठल 2, नींबू का छिलका 1 (हरा नींबू), साबुत काली मिर्च (1 छोटा चम्मच), साबुत सूखा धनिया (1½ छोटा चम्मच), जीरा 1 छोटा चम्मच, तुलसी के पत्ते 30, सोया सॉस (1 बड़ा चम्मच), पानी (¼ कप), तेल (1 बड़ा चम्मच).

इन सब्जियों की होगी जरूरत

गाजर ¼ कप (कटी हुई), ज़ुकिनी ¼ कप (कटी हुई), बेबी कॉर्न ¼, ब्रोकली एक चौथाई कप(कटी हुई)

ये इनग्रेडिएंट भी करें नोट

नारियल का दूध (एक कप), नमक स्वादानुसार, तुलसी के पत्ते (एक मुट्ठी).

Khabar Monkey

लौकी थाई करी की रेसिपी

  • लौकी समेत जो भी चीजें प्यूरी बनाने के लिए बताई गई हैं वो सारी मिक्सर जार में डालें और इसे पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  • दूसरा स्टेप है एक पैन गरम करें. इसमें तैयार पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें.
  • ये पेस्ट जब तक पकाएं कि इसकी कच्ची महक गायब न हो जाए और ये पैन से थोड़ा अलग न होने लगे.
  • आप आपको कटी हुई सब्ज़ियां डालनी हैं जैसे जुकीनी, गाजर, बेबी कॉर्न. सारी सब्जियों को 4-5 मिनट तक भूनें जब तक वे हल्की पक न जाएं.
  • अब इसमें नारियल का दूध डालें और साथ ही स्वाद के मुताबिक नमक भी एड कर दें. इस करी को ढककर 5-7 मिनट हल्की आंच पर पकाएं.
  • गैस ऑफ करने से पहले इसमें फ्रेश तुलसी के पत्ते डाल दें. अब इसे ढक दें और गैस को बंद कर दें.
  • इस थाई करी को आप गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें. इसका क्रीमी टेक्सचकर मुंह में मेल्ट हो जाता है.

ये टिप्स भी रखें ध्यान

इस लौकी थाई करी में दूसरी सब्जियां भी डाली गई हैं, इसलिए इससे आपको न्यूट्रिएंट्स तो मिलेंगे ही, लेकिन अगर आपको इसमें प्रोटीन भी एड करना है तो पनीर या फिर टोफू भी एड कर सकते हैं. इसके अलावा मसालों जैसे नमक, हरी मिर्च, काली मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के मुताबिक रखें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply