शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP का सियासी गणित और भूगोल दोनों बदलेंगे, परिसीमन के बाद लोकसभा से लेकर विधानसभा तक बढ़ेंगी सीटें​ | RBI New Rule: बदल गए ATM और कार्ड पेमेंट से जुड़े नियम, फ्री लिमिट के बाद देना होगा इतना चार्ज, दुकानों से UPI के जरिए निकाल सकेंगे कैश​ | बंडा विधायक के साले की हत्या… पहले पीठ में मारी गोली, फिर सिर पर किया धारदार हथियार से वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

मुंगेर में युवक का शव झाड़ी में मिला, हत्या की आशंका से पुलिस जांच जारी​

 बिहार के मुंगेर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव झाड़ी में फेंके जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कासिम बाजार थाना क्षेत्र में बाजार समिति के नजदीक शनिवार को झाड़ी में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी सुमित सिंह […]

 बिहार के मुंगेर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव झाड़ी में फेंके जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कासिम बाजार थाना क्षेत्र में बाजार समिति के नजदीक शनिवार को झाड़ी में 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी सुमित सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार और पत्थर से वार कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना से पहले सुमित के मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल रिसीव किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात सुमित सिंह परिवार के साथ खाना खाने के बाद घर से निकला था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह कुछ देर में लौट आएगा, लेकिन देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल किया। मोबाइल की घंटी बजने पर फोन तो उठाया गया, लेकिन दूसरी तरफ से सुमित ने बात नहीं की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि उसे सफियासराय के पास एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला है।

यह जानकारी मिलने के बाद परिजन परेशान हो गए और रातभर सुमित की तलाश करते रहे। परिवार के सदस्य उसकी खोजबीन में जुटे थे, इसी दौरान झाड़ी में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से मिली।

सुमित की तलाश करते हुए परिजन जब सफियासराय थाना पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें झाड़ी में युवक का शव मिलने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान सुमित सिंह के रूप में की। पहचान होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। शुक्रवार रात घर से निकले सुमित के सुरक्षित लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिवार को शनिवार सुबह उसकी मौत की खबर मिली।

बताया जाता है कि सुमित की शादी महज एक साल पहले हुई थी। उसकी असमय मौत से पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रोरोकर बुरा हाल है। शव पर धारदार हथियार और पत्थर से वार किए जाने के निशान मिलने की बात सामने आई है। प्रारंभिक आशंका है कि सुमित की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को झाड़ी में लाकर फेंका गया होगा। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या धारदार हथियार और पत्थर से वार कर किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शुक्रवार रात घर से निकलने के बाद सुमित कहां गया था, उसके मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति कौन था और उसकी हत्या किसने की। मोबाइल फोन मिलने की सूचना से लेकर झाड़ी में शव बरामद होने तक की घटनाओं की कड़ियां जोड़कर पुलिस वारदात की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। फिलहाल सुमित की हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की पहचान जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY