रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सरेआम बनाया पाक का मजाक​ | Aja Ekadashi 2026: 6 या 7 सितंबर कब रखा जाएगा अजा एकादशी का व्रत? जानें भगवान विष्णु की Puja Vidhi​ | राजनीतिक दलों ने हाईजैक किया Gen-Z का आंदोलन, सपनों के बदले मिली शंकाएं… युवाओं के प्रदर्शन पर बोलीं मायावती​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिर्जापुर के क्रेशर प्लांट हादसे के मामले में पुलिस का एक्शन… खदान मालिक समेत 6 लोगों पर FIR​

Mirzapur Stone Plant Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन स्टोन प्लांट में शनिवार को हुए हादसे में चार मजदूरों की जान जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. मृतकों के परिजनों की तहरीर पर अहरौरा पुलिस ने खदान मालिक, ब्लास्टिंग कार्यकर्ता, क्रेशर मालिक समेत पांच […]

Mirzapur Stone Plant Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन स्टोन प्लांट में शनिवार को हुए हादसे में चार मजदूरों की जान जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. मृतकों के परिजनों की तहरीर पर अहरौरा पुलिस ने खदान मालिक, ब्लास्टिंग कार्यकर्ता, क्रेशर मालिक समेत पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

हादसे में सोनभद्र जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव के रहने वाले लाल बहादुर, अशोक, राकेश और दुर्योधन की मौत हुई थी. मृतक दुर्योधन के चचेरे भाई सूर्य बली की तहरीर पर पुलिस ने खदान मालिक मधुसूदन सिंह, ब्लास्टिंग कार्यकर्ता मनोज यादव, क्रेशर मलिक शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के साथ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

मृतक के भाई ने लगया ये आरोप

दुर्योधन के भाई ने आरोप लगाया है मेरे भाई के साथ तीन लोग और गांव के काम कर रहे थे. जानबूझकर की गई लापरवाही एवं मानक सुरक्षा की अनदेखी के चलते घटना घटी, जिसके चलते मौतें हुई हैं. दरअसल, अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एसएस रंजन स्टोन प्लांट में शनिवार दोपहर बगल के क्रेशर प्लांट के खदान में ब्लास्टिंग होने के चलते इस प्लांट का एक हिस्सा गिर गया.

इसमें काम कर रहे लाल बहादुर, अशोक, राकेश और दुर्योधन मलबे में दब गए. क्रेशर मालिक और कर्मचारियों ने आनन फानन में सभी मजदूरों को निकाला. फिर सभी को वाराणसी ले जाया गया, जहां रास्ते में ही चारों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पहुंचें.

थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने क्या बताया?

विंध्याचल मंडल के कमिश्नर राजेश प्रकाश, डीआईजी पूनम, जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. परिजनों को आश्वासन दिया गया कि जो दोषी होंगे, उनके किलाफ कार्रवाई होगी. अहरौरा थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि क्रेशर प्लांट में हुए हादसे के मामले में परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद खदान मालिक मधुसूदन सिंह, ब्लास्टिंग कार्यकर्ता मनोज यादव, क्रेशर मलिक शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के साथ अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY