रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बदल जाएगा RCB का नाम, नए मालिक आर्यमान बिरला ने बताया किस नाम से जानी जाएगी टीम​ | SBI खोलने जा रहा 250 नई ब्रांच, 12000 तक कर्मचारियों की हो सकती है ​हायरिंग​ | पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सरेआम बनाया पाक का मजाक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AIM Congress 2026: दुबई में निवेशकों से मिलेंगे CM मोहन यादव, 180 से अधिक देशों के 20 हजार प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा​

AIM Congress Annual Investment Meeting 2026: मध्यप्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 से 9 सितंबर 2026 तक दुबई के दौरे पर रहेंगे।  इस दौरान वे में शामिल होंगे और ‘Invest MP2026’ के तहत वैश्विक निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा आगामी Global […]

AIM Congress Annual Investment Meeting 2026: मध्यप्रदेश में निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 से 9 सितंबर 2026 तक दुबई के दौरे पर रहेंगे। 

इस दौरान वे में शामिल होंगे और ‘Invest MP2026’ के तहत वैश्विक निवेशकों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की यह यात्रा आगामी Global Investors Summit 2027 की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में जुटेंगे दुनिया भर के निवेशक

निवेश के नए अवसर, वैश्विक कारोबारी साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों में पूंजी निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश भी इस मंच के जरिए अपनी औद्योगिक और निवेश क्षमता को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखने की तैयारी में है।

 

DP World जैसे बड़े कारोबारी समूहों के साथ बैठकें

मुख्यमंत्री की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य मध्यप्रदेश में विदेशी और निजी निवेश आकर्षित करना है। कार्यक्रम के दौरान निवेशकों और विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अलगअलग बैठकों का कार्यक्रम है। 

DP World, VFS Global, Emaar, Choythram और Sharaf Group सहित अन्य कारोबारी समूहों के साथ संभावित सहयोग और निवेश अवसरों पर बातचीत की जाएगी। इसके अलावा आमंत्रण आधारित ‘Tycoons’ कार्यक्रम में बड़े निवेशकों, फैमिली ऑफिस और सोवरिन वेल्थ फंड से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संभावित साझेदारी पर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यदि कृषि उत्पादों के लिए नए निर्यात बाजार विकसित होते हैं तो इससे फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स में निवेश के अवसर बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY