मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
15 Oct से बदलेंगे UPI के नियम! ₹2000 से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर लगेगा ₹5 से ₹300 तक का चार्ज​ | OneTag क्या है? FASTag बदलने की झंझट होगी खत्म, जानें 5 बड़ी बातें​ | गणपति पूजा के फूलों को फेंकने की न करें गलती, इन 4 तरीकों से करें यूज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिक्सर ग्राइंडर जल्दी हो जाता है खराब, यूज करते वक्त ये गलतियां तो नहीं कर रहे हैं आप​

मिक्सर ग्राइंडर रसोई में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों में से एक है, जिसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है. आज के टाइम में लोगों ने सिलबट्टे का यूज करना बहुत कम कर दिया है और ऐसे में अगर मिक्सर खराब हो जाए तो खाना पकाने में बहुत ज्यादा दिक्कत होने लगती है. कई बार […]

मिक्सर ग्राइंडर रसोई में इस्तेमाल होने वाले जरूरी उपकरणों में से एक है, जिसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है. आज के टाइम में लोगों ने सिलबट्टे का यूज करना बहुत कम कर दिया है और ऐसे में अगर मिक्सर खराब हो जाए तो खाना पकाने में बहुत ज्यादा दिक्कत होने लगती है. कई बार मिक्सर इसलिए भी जल्दी खराब हो जाता है, क्योंकि हम उसे यूज करने में जानेअनजाने कुछ गलतियां कर रहे होते हैं.

मिक्सर ग्राइंडर लंबे समय तक चले, इसके लिए जरूरी है कि आप सर्टिफाइड ब्रांड से ही इसे खरीदें. आपको किन कामों के लिए इसकी जरूरत रहती है उसी के हिसाब से इसे खरीदना सही रहता है ताकि मोटर की क्षमता पर ज्यादा दवाब न पड़े. फिलहाल जान लेते हैं कौन सी गलतियों की वजह से मिक्सर ग्राइंडर जल्दी खराब हो जाता है.

लगातार चलाते रहना

मसाले से लेकर ग्रेवी वाली चीजें पीसने तक के दौरान मिक्सर को बीचबीच में रोक देना चाहिए ताकि मोटर और वाइंडिंग को थोड़ा आराम मिल सके. कई बार लोग मिक्सर को बिना रोके 34 मिनट तक चलाते रहते हैं, जिससे मोटर गर्म हो सकती है और तार जल सकते हैं.

ओवरलोड कर देना

कुछ भी पीसते वक्त अगर आप भी जार को ऊपर तक भर देते हैं तो इससे बचना चाहिए. खासकर अगर खड़े मसाले जैसी सख्त चीजें पीस रहे हैं तो मिक्सर ग्राइंडर को ओवरलोड न करें. नहीं तो इससे मोटर पर दबाव पड़ता है और वाइंडिंग जल सकती है.

बहुत सख्त और गर्म चीजें पीसना

आपने जो भी मिक्सर ग्राइंडर लिया हुआ है उस पर दिए निर्देशों को जरूर पढ़ लेना चाहिए और इसमें बहुत कठोर चीजों को पीसने से बचना चाहिए. इसी तरह से ज्यादगा गर्म चीजें भी सीधे न पीसें. इससे न सिर्फ मोटर पर प्रेशर पड़ता है बल्कि ब्लेड भी जल्दी खराब हो जाते हैं.

गलत जार का यूज करना

मिक्सर के साथ हर चीज के लिए अलगअलग तरह के जार दिए जाते हैं. सख्त चीजों जैसे खड़े मसाले पीसने के लिए अमूमन छोटे जार होते हैं. कई बार लोग हमेशा गलत जार का इस्तेमाल कर रहे होते हैं या फिर जार को सही से लॉक नहीं करते हैं तो भी इससे मिक्सर ग्राइंडर जल्दी खराब हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY