: के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग में इक शव और बरामत हुआ है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 6 हो गया है. आपको बता दें, बिल्डिंग पीजी की तरह इस्तेमाल की जा रही थी। इस घटना से जुड़ा बिल्डिंग गिरते हुए 20 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

साउथ दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिरने का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।#Delhi #SatyaNiketan #BuildingCollapse… pic.twitter.com/swYr448EI7
— Bansal News Official September 7, 2026
20 सेकंड का CCTV वीडियो भी सामने
इस घटना से जुड़ा बिल्डिंग गिरते हुए 20 सेकंड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति गेट के बाहर बैठा था और बिल्डिंग गिरते ही भागता दिखाई दे रहा है।
रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब हादसा हुआ तो पीजी में कई स्टूडेंट्स मौजूद थे। 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। 5 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग मालिक हरिराम के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
मलबे के अंदर से स्टूडेंट्स ने किया फोन
बिल्डिंग गिरने से कई लोग और स्टूडेंट्स मलबे के अंदर दब गए थे। उन्होंने मलबे के अंदर से फोन करके मदद मांगी। मौके पर पुलिसप्रशासन और NDRF की टीम ने लोगों को मलबे से बाहर निकाला।
PG का नाम हॉस्टल डेज
बिल्डिंग में जो था उसका नाम हॉस्टल डेज था। रविवार की छुट्टी होने से ज्यादातर स्टूडेंट्स अपने कमरे में थे। बिल्डिंग गिरने के करीब 15 मिनट बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई थीं।
बिल्डिंग गिरने की संभावित वजह
बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। खुदाई से नींव पर दबाव पड़ा और बिल्डिंग गिर गई।
पिलर कमजोर हो गए थे, इसलिए बिल्डिंग गिर गई।
बिल्डिंग की नींव पहले से कमजोर थी। निर्माण के दौरान अतिरिक्त दबाव पड़ने से बिल्डिंग गिर गई।
हादसे पर गृह मंत्री ने दुख जताया
पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। हादसे की खबर सुनते ही गोवा में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम रुकवा दिया।