फेशियल एक ऐसा प्रोसेस है जिसमें स्किन की क्लींजिंग से लेकर मसाज और फेस पैक तक 5 से 6 स्टेप किए जाते हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है. कुछ ऐसे प्रोडक्ट भी होते हैं जो त्वचा को नमी देने का काम करते हैं. ऐसे में कई बार कन्फ्यूजन रहती है कि मानसून के नमी और उमस भरे मौसम में फेशियल करवाना चाहिए या फिर नही, क्योंकि इस दौरान त्वचा पर चिपचिपापन ज्यादा होता है. चलिए जान लेते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें.

मार्केट में आपको कई तरह के फेशियल के ऑप्शन मिल जाते हैं तो वहीं कुछ लोग नेचुरल चीजों से घर पर भी इसे करते हैं. फिलहाल हम बात करेंगे कि मानसून में फेशियल कराना चाहिए या फिर नहीं और अगर आप फेशियल कराते हैं तो किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.
मानसून में फेशियल
बारिश के मौसम में उमस भी बढ़ जाती है. ऐसे में पसीने और गंदगी से त्वचा को पोर्स बंद हो जाते हैं, जो मुंहासे की वजह बन सकते हैं. इसके अलावा स्किन पर ऑयल और पसीने की वजह से चेहरा भी डल लगने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को गहराई से साफ करें और स्किन डिहाइड्रेट भी न हो. ऐसे में मानसून के दौरान फेशियल कराना फायदेमंद रहता है, लेकिन कुछ बातें ध्यान में रखें.
लाइटवेट प्रोडक्ट चुनें
मानसून में अगर फेशियल करवा रहे हैं तो लाइट वेट प्रोडक्ट चुनें. क्रीमा या तेल बेल्ड प्रोडक्ट की जगह पानी और जेल बेस्ड प्रोडक्ट इस मौसम में बेस्ट रहते हैं.
स्क्रबिंग करें हल्की
मानसून में भले ही आपकी त्वचा चिपचिपी महसूस होती हो, लेकिन इसमें नमी की कमी हो सकती है. इस वजह से त्वचा सेंसिटिव हो जाती है. जेंटल स्क्रब चुनें और बहुत ज्यादा टाइम तक इसे न करें. इसी के साथ स्किन को स्टीम जरूर दें ताकि गंदगी आसानी से हट जाए.
नेचुरल प्रोडक्ट चुनें
इस मौसम में अपना फेशियल कराने और स्किन केयर के लिए ज्यादा से ज्यादा नेचुरल प्रोडक्ट ही चुनें, जो आपकी त्वचा को सूदिंग इफेक्ट दें. जैसे एलोवेरा या इससे बने प्रोडक्ट, गुलाबजल, खीरा जैसी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ही ठंडक देती हैं और फ्रेश भी बनाती हैं.
सनस्क्रीन न करें अवॉइड
कई बार लोगों को लगता है कि मानसून में बादलों की वजह से सनलाइट स्किन पर नहीं पड़ रही है तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं है. दरअसल इस दौरान भी त्वचा को प्रोटेक्शन की आवश्यकता होती है. खासकर फेशियल करवाया है तो ब्रॉडस्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी न भूलें.