Maatrubhoomi Review: भाईजान की फिल्म ‘मातृभूमि’ अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन उसकी चर्चा बराबर बनी हुई है। एक्टर ने कुछ खास लोगों के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जिसके बाद फिल्ममेकर सुभाष घई ने इस फिल्म का एक क्वीक रिव्यू दिया। यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है जो गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित है। चलिए बताते है कैसा रही फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग।

–
‘मातृभूमि’ के अनकट वर्जन की खास स्क्रीनिंग
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नाम पहले ‘द बैटल ऑफ गलवान’ था और इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की सलाह पर फिल्म के लगभग 40 प्रतिशत सीन्स को दोबारा शूट किया गया। काफी मुश्किलों के बाद फाइनली फिल्म बनकर तैयार हुई और बीते वीरवार को फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। यह फिल्म का अनकट वर्जन था। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी फिल्ममेकर दिखाई दिए। जिसके बाद फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया।
–
फिल्ममेकर सुभाष घई का ‘मातृभूमि’ रिव्यू
यह रिव्यू फिल्ममेकर ने अपने एक ट्वीट में दिया। सोशल मीडिया एक्स पर सुभाष घई ने लिखा- ‘आज अपने पसंदीदा डायरेक्टर्स को एक साथ देखना बेहद खूबसूरत अनुभव रहा। वहां अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृ भूमि का रफ कट देखा, जिसमें सलमान खान नजर आएंगे। यह फिल्म भारत-चीन के सैनिकों की भावनाओं, उनके देशप्रेम और परिवारों से जुड़े जज्बातों को बेहद गर्मजोशी और संवेदनशीलता के साथ दिखाती है। सच में, यह एक ऐसी फिल्म है जिसे जरूर देखना चाहिए।’
सलमान खान ने दिया ईद पर तोफा
इस खास स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्म के मेन लीड एक्टर्स सलमान खान और चित्रांगदा नजर आए। साथ ही बड़े बड़े फिल्म मेकर भी मौजूद रहे। सुभाष घई ने एक फोटे भी साझा किया जिसमें फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या, सुभाष घई, कबीर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर, डेविड धवन और एक्टर रितेश देशमुख नजर आए।
ईद के मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को ईद का तोफा दिया जब इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया। सलमान खान ने रात के 3 बजे इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज कर दिया था। इस देशभक्ति फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह होंगी। इसकी रिलीज डेट पर अभी तक कोई जानकारी नही है।











