Stephen Fleming: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का प्रदर्शन उनके नाम के अनुरूप नही रहा. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 में कुल 14 मैच खेले, इस दौरान उन्हें 6 मैचों में जीत तो 8 मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. 12 अंको के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में नंबर 8 पर रही है.

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) की टीम से छुट्टी हो सकती है, वहीं भारत के दिग्गज खिलाड़ी को सीएसके का नया कोच बनाया जा सकता है.
Stephen Fleming खुद छोड़ सकते हैं CSK का कोच पद
स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2008 के मेगा ऑक्शन में बतौर खिलाड़ी खरीदा था, लेकिन 2009 से ही वो चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं. स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जिताई है, लेकिन आईपीएल 2022 के बाद से ही टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है.
सीएसके कैंप में यह माना जा रहा है कि हटने को लेकर फ्लेमिंग को खुद से ही पहल करनी चाहिए. उन्हें खुद ही हालिया समय में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए विचार करना चाहिए. फ्लेमिंग के हेड कोच रहे चेन्नई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती तो पांच बार उपविजेता रही, लेकिन 2024 से यह टीम प्लेऑफ में नहीं जा सकी है. लगातार तीन सीजन में ऐसा हो चुका है. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ. माना जा रहा है कि फ्लेमिंग का कार्यकाल जून-जुलाई में होने वाली मेजर लीग क्रिकेट के बाद समाप्त किया जा सकता है.
क्रिकबज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक फ्लेमिंग के कोच के रूप में भविष्य पर फैसला नहीं लिया गया है. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ (Kasi Viswanathan) ने कहा कि
“हमने क्रिकेट से जुड़े मसलों पर कोई फैसला नहीं किया है. हम आगे चलकर इस पर समीक्षा करेंगे.”
राहुल द्रविड़ हो सकते हैं CSK के नए कोच
रिपोर्ट्स की मानें तो स्टीफन फ्लेमिंग के जाने के बाद भारत के पूर्व कप्तान और टीम इंडिया को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीताने वाले दिग्गज भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को सीएसके का नया कोच बनाया जा सकता है. पिछले साल ये रिपोर्ट आई थी कि राहुल द्रविड़ ने खुद ही सीएसके का कोच बनने की इच्छा जाहिर की थी.
Khabar Monkey
हालांकि इस मामले में भी सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कहा कि
“उनसे भी कोई कॉन्टेक्ट नहीं हुआ है.”





