Viral

मातम में तब्दील खुशियां! मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे थे घाट, सेल्फी लेते समय गंगा में डूबे; दो सगी बहनों सहित 4 की मौत

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मुंडन संस्कार के दौरान हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई है, जहां गंगा में डूबने से दो सगी बहनों सहित चार लोगों की मौत हो गई. मुंडन संस्कार में पहुंचे ये लोग गंगा स्नान के दौरान सेल्फी समय लेते समय गहरे पानी में पहुंच गए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के लोगों ने मछुआरों की मदद से चारों के शवों को बरामद कर लिया गया है. घटना से इलाके में गम का माहौल है. मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है.

मातम में तब्दील खुशियां! मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे थे घाट, सेल्फी लेते समय गंगा में डूबे; दो सगी बहनों सहित 4 की मौत
मातम में तब्दील खुशियां! मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे थे घाट, सेल्फी लेते समय गंगा में डूबे; दो सगी बहनों सहित 4 की मौत

जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर के रहने वाले वशिष्ठ चौहान के परिवार में मुंडन संस्कार था. पूरा परिवार और रिश्तेदार बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह पहुंचे थे. मुंडन कार्यक्रम के बीच जब लोग लोग गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी सेल्फी लेते कुछ लड़कियों पानी में डूबने लगी. दो लड़कों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह भी डूबने लगे.

चारों शव बरामद

इस दौरान दो लोगों को लोगों ने बचा लिया. बाकी चार गहरे पानी में डूब गए. घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद लापता लोगों की तलाश शुरू की गई. गोताखोरों ने कुछ ही समय में चार शवों को खोज लिया. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. वशिष्ठ चौहान की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में तब्दील हो गई हैं. मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

दो सगी बहनों सहित चार की मौत

मृतकों की पहचान हर्षिता चौहान (17), नंदिता चौहान (12), अरुण चौहान (20) और अर्जुन चौहान (19) के रूप में हुई है. इनमें से दो सगी बहनें हैं. डीएम मंगला प्रसाद सिह का कहना है कि सभी लोग एक मुंडन संस्कार में आए हुए थे. नहाते समय सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने और बचाने के चक्कर में सभी डूब गए. चार लोगों की मौत हो गई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply