SportsViral

SRH vs KKR: अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर भी बन गए नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी को भी एक मामले में छोड़ दिया पीछे

अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ में सिर्फ 15 रन ही बना पाए। उन्हें कार्तिक त्यागी ने अपना शिकार बनाया। 10 गेंद की इस पारी में अभिषेक ने 1 चौका और एक छक्का जड़ा और नंबर 1 बल्लेबाज दो मामलों में बन गए। उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाकर भी पहले ऑरेंज कैप अपने नाम की।

SRH vs KKR: अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर भी बन गए नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी को भी एक मामले में छोड़ दिया पीछे
SRH vs KKR: अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर भी बन गए नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी को भी एक मामले में छोड़ दिया पीछे

उसके बाद इस सीजन सबसे ज्यादा चौके-छक्के (कुल बाउंड्री) के मामले में को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक शर्मा के नाम अभी तक आईपीएल 2026 के 10 मैचों की 10 पारियों में 440 रन दर्ज हो गए हैं। वह ऑरेंज कैप लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। उनके नाम इस सीजन 41 चौके और 32 छक्के दर्ज हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ने टॉप पर रहते हुए 440 रन 48.89 की औसत और 206.57 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उनके नाम इस सीजन अभी तक कुल 73 बाउंड्री दर्ज हो गई हैं। सूर्यवंशी के नाम अभी तक कुल 72 बाउंड्री दर्ज हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज (45 मैचों तक)

खिलाड़ी पारी कुल बाउंड्री चौके (4s) छक्के (6s) रन
अभिषेक शर्मा 10 73 41 32 440
वैभव सूर्यवंशी 10 72 35 37 404
केएल राहुल 9 66 42 24 433
विराट कोहली 9 57 42 15 379
इशान किशन 10 57 39 18 354

अभिषेक शर्मा ने में अभी तक तीन अर्धशतक और एक बड़ा शतक लगाया है। उन्होंने 68 गेंद पर नाबाद 135 रन की पारी भी इस सीजन खेली थी। तीन अर्धशतक के अलावा उन्होंने एक 45 और एक 48 रन की भी पारी खेली है। अभिषेक ने लगातार पिछली चार पारियों में डक के बाद बेहतरीन वापसी की थी। केकेआर के खिलाफ उनका बल्ला जरूर नहीं चला लेकिन वह लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए।

सुनील नरेन ने पूरा किया विकेटों का ‘दोहरा शतक’, चहल-भुवी के क्लब में शामिल; SRH ने 60 रन में खोए 9 विकेट

आईपीएल 2026 के 45वें मैच में सुनील नरेन ने अपने 200 विकेट पूरे किए। वह ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद 60 रन में अपने 9 विकट गंवा दिए।

Leave a Reply