SportsViral

T20 WC से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, अहम सीरीज से कप्तान बाहर

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बीच मेजबान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट आगामी ODI सीरीज से बाहर हो गई हैं, जिससे टीम की तैयारियों पर असर पड़ सकता है। इंग्लैंड को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 मई से तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है, लेकिन उससे पहले ही नेट साइवर-ब्रंट चोट के कारण टीम से बाहर हो गई हैं। बताया गया है कि यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है, क्योंकि उन्हें पिंडली में हल्की चोट लगी है।

T20 WC से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, अहम सीरीज से कप्तान बाहर
T20 WC से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, अहम सीरीज से कप्तान बाहर

हाल ही में लगी चोट

नेट साइवर को यह चोट उन्हें 29 अप्रैल को द ब्लेज के लिए वारविकशायर के खिलाफ वनडे कप मुकाबले के दौरान लगी थी। हालांकि, उन्होंने उस मैच में पूरा खेला, लेकिन बाद में असहजता महसूस हुई, जिसके बाद मेडिकल टीम ने जांच की सलाह दी। इसके बाद 2 मई को हुए स्कैन में चोट की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में उनकी स्थिति का दोबारा आकलन किया जाएगा। इसी कारण वह ब्रिटिश आर्मी के साथ आयोजित लीडरशिप प्रोग्राम में भी किसी शारीरिक गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकीं।

चार्ली डीन संभालेंगी कप्तानी

नेट साइवर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान उपकप्तान चार्ली डीन संभालेंगी। वहीं बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए माया बाउचियर को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि यह सीरीज इंग्लैंड के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसके बाद टीम को T20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ T20 मुकाबले भी खेलने हैं। ऐसे में साइवर-ब्रंट की फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी गई है, और उनकी उपलब्धता आने वाले मेडिकल आकलन के बाद तय की जाएगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 जून से आगाज होगा। इंग्लैंड एंड वेल्स में टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जिसमें कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी। इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। इस बार इंग्लिश टीम की कोशिश अपने घर में खिताब पर कब्जा जमाने की होगी।

यह भ पढ़ें:

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply