EntertainmentViral

‘मां बहन’ ट्रेलर: हंसी, हंगामा, हाई वोल्टेज ड्रामा और एक भयंकर कांड, कब होगी फिल्म रिलीज

नेटफ्लिक्स ओरिजनल की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर आज 22 मई को रिलीज हो चुका है। 2 मिनट औऱ 46 सेकेंड के इस ट्रेलर में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन नजर आ रहे है। ट्रेलर देखने के बाद उम्मीद है कि फिल्म एक अच्छी कॉमेडी फिल्म साबित होगी।

‘मां बहन’ ट्रेलर: हंसी, हंगामा, हाई वोल्टेज ड्रामा और एक भयंकर कांड, कब होगी फिल्म रिलीज
‘मां बहन’ ट्रेलर: हंसी, हंगामा, हाई वोल्टेज ड्रामा और एक भयंकर कांड, कब होगी फिल्म रिलीज

फिल्म ‘मां बहन’ के किरदार

माधुरी दीक्षित इस फिल्म में मां का किरदार में नजर आएंगी, जिसमें उनका नाम है रेखा। माधुरी एक सिंगल मदर का रोल प्ले कर रही है उनके पति की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई थी, तभी से वह बिल्कुल अकेली है। उनकी बेटियों के किरदार में तृप्ति और धरना दिखाई देंगी जिनका नाम है- जया और सुष्मा।

साथ ही नजर आ रहे रवि किशन फिल्म में गुप्ता जी का रोल प्ले कर रहे है। रवि किशन समेत इन तीनों को एक अलग अंदाज में देखा जा सकता है। अब ये तिगड़ी इसमें क्या कमाल करेगी यह हमें 4 जून को पता चलेगा लेकिन उससे पहले ट्रेलर की बात करते है। ट्रेलर काफी हंसी, हंगामें और एक भयानक कांड से भरा है। लाइट कॉमेडी और मर्डर सस्पेंस को पसंद करने वालों के लिए अच्छा है।

Khabar Monkey

कैसा है ‘मां बहन’ का ट्रेलर

माधुरी दीक्षित पहले ही अपनी जिम्मेदारियों में उलझी है और अचानक उन्हें एक झटका लगता है जब उनके किचन में मिलती है एक लाश। ये लाश किसी और की नहीं बल्कि गुप्ता जी की होती है। ये मां बेटी की तिकड़ी कोई नॉर्मल तिकड़ी नहीं है बल्कि एक मजेदार कॉम्बिनेशन है जो वैसे तो पूरे ट्रेलर में झगड़ती दिखाई देती हैं लेकिन मुसीबत में एक हो जाती है वो भी अपने ही अनोखे अंदाज में। तीनों इस सिचुएशन में बुरी तरह फंस जाती है।

अचानक मिली लाश से उनकी लाइफ में उथल-पुथल मच जाती है। कैसे वह तीनों इस समस्या को संभालती है ये देखना मजेदार होने वाला है। यह फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर का बयान

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘मां बहन’ उनके एंटरटेनमेंट लाइनअप का एक बेहद खास हिस्सा है। उनके मुताबिक, यह ऐसी कॉमेडी फिल्म है जो हंसी-मजाक के साथ शुरू होती है, लेकिन आगे चलकर कई चौंकाने वाले और रोमांचक मोड़ लेकर दर्शकों को बांधे रखती है।

Leave a Reply