Viral

घर के बाहर खड़ी थी Brezza…सुबह उठे तो गायब थी कार! 2 घंटे बाद आया ऐसा मैसेज कि मालिक के उड़ गए होश

कुरुक्षेत्र: शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. यहां के पॉश और व्यस्त माने जाने वाले ज्योति नगर इलाके में देर रात चोरों ने घर के बाहर खड़ी सफेद रंग की ब्रेज़ा कार चोरी कर ली. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है. इस चोरी के बाद से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. यह घटना ज्योति नगर में स्थित राधा किशन हॉस्पिटल के साथ लगते एक रिहायशी मकान के बाहर की है. जहां गुलाटी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक और मकान स्वामी मुकेश गुलाटी ने रोजाना की तरह अपनी सफेद रंग की ब्रेज़ा कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी. सुबह के समय कुछ अज्ञात चोर बड़े ही शातिर तरीके से वहां पहुंचे और कुछ ही मिनटों में कार लेकर फरार हो गए.

Khabar Monkey

घर के बाहर खड़ी थी Brezza…सुबह उठे तो गायब थी कार! 2 घंटे बाद आया ऐसा मैसेज कि मालिक के उड़ गए होश
घर के बाहर खड़ी थी Brezza…सुबह उठे तो गायब थी कार! 2 घंटे बाद आया ऐसा मैसेज कि मालिक के उड़ गए होश

सुबह गायब मिली कार, फुटेज खंगालने पर खुली पोल
सुबह जब परिवार के लोग उठे तो घर के बाहर से कार गायब थी. इसके बाद जब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो पूरी वारदात सामने आ गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बेहद सुनियोजित तरीके से आए और बिना किसी डर के बड़ी आसानी से कार को लेकर रफूचक्कर हो गए.

पट्टी कल्याण के पास कटा ओवरस्पीड का चालान
कार मालिक मुकेश गुलाटी ने बताया कि कार चोरी की इस घटना के करीब 2 घंटे बाद उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसे देखकर वे हैरान रह गए. यह मैसेज पट्टी कल्याण के पास उनकी कार का ओवरस्पीड का चालान होने का था. चोर वारदात को अंजाम देने के बाद गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार में भगाकर ले गए हैं.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग, जांच शुरू
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है. निवासियों ने मांग की है कि पॉश इलाकों में रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए ताकि ऐसी वारदातें दोबारा न हों. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और कार मालिक के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply