मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
David Warner को ड्रंक-ड्राइविंग में बड़ा झटका, Sydney कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना​ | सट्टेबाजी के नए तरीके पर कसा शिकंजा… क्या है मेंशन मार्केट, कैसे लगता है करोड़ों का दांव? अमेरिका में रडार पर पूरा सिस्टम​ | Nashik Crime News: लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या, 18 घंटे घर में छिपाकर रखा शव; फिर कसारा घाट में फेंका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘महिला हॉस्टल में पुरुष गार्डों से चेकिंग’… फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रों का हंगामा​

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल चेकिंग और कमरों से इंडक्शन चूल्हे जब्त किए जाने के विरोध में MBBS छात्रछात्राओं ने मोर्चा खोल दिया. मंगलवार को बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रछात्राएं कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए और पढ़ाई का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की. छात्रछात्राओं का […]

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल चेकिंग और कमरों से इंडक्शन चूल्हे जब्त किए जाने के विरोध में MBBS छात्रछात्राओं ने मोर्चा खोल दिया. मंगलवार को बड़ी संख्या में मेडिकल छात्रछात्राएं कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए और पढ़ाई का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की. छात्रछात्राओं का आरोप है कि बीती रात मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के निर्देश पर छात्रावास के कमरों की चेकिंग की गई.

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल के निर्देश पर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के इंडक्शन चूल्हे जब्त कर लिए गए. वहीं ये भी आरोप है कि इस दौरान कई कमरों में रखे इंडक्शन चूल्हे जब्त करने का विरोध करने पर अभद्रता भी की गई. छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि महिला छात्रावास के कमरों की चेकिंग पुरुष सुरक्षा गार्डों से कराई गई, जिसको लेकर छात्राओं में नाराजगी है.

धरने पर बैठे छात्र

धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में रहने के दौरान वे बिजली का बिल भी अदा करते हैं. ऐसे में उनका तर्क है कि यदि बिजली का भुगतान किया जा रहा है तो इंडक्शन चूल्हे के इस्तेमाल पर आपत्ति क्यों की जा रही है. छात्रों ने हॉस्टल में चेकिंग की प्रक्रिया और महिला छात्रावास में पुरुष गार्डों द्वारा चेकिंग कराए जाने पर सवाल उठाए हैं.

छात्रछात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका कहना है कि जब तक मामले में उचित समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रह सकता है.

प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी

फिलहाल मेडिकल कॉलेज परिसर में छात्रछात्राओं का धरना और नारेबाजी जारी है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक मीडिया के सामने कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. प्रशासन का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY