बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
डार्क सर्कल की समस्या कैसे करें दूर? जानें आसान और असरदार तरीके​ | श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मचा रखा था धमाल, हार के करीब पहुंच रही थी टीम इंडिया, तभी इस गेंदबाज ने 10 विकेट झटक भारत को दिलाई जीत​ | WTC Points Table की रेस में पिछड़ा Sri Lanka, India के खिलाफ 2nd Test से पहले 3 स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs SL 1st Test: Yashasvi Jaiswal के Run Out के बाद KL Rahul और Padikkal ने संभाली भारतीय पारी​

 केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए। लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 […]

 केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए।
लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।

अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।
दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए औरनॉनस्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।

इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा।
तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।

भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी।
जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभीकभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY