बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘E20 पेट्रोल से गाड़ी के इंजन को नुकसान नहीं’, गडकरी ने कहा था, अब IIT कानपुर ने लगा दी मुहर​ | चोटिल शुभमन गिल क्या दूसरे वनडे में होंगे टीम इंडिया का हिस्सा? इंजरी पर आई ये अपडेट​ | Explainer: कैसे बदलेगा मुरादाबाद के रसूलपुर सुनवती, डिंडोरा और डिंडौरी गांवों का नक्शा? 1250 हेक्टेयर भूमि पर MDA का मेगा प्लान, किसानों की राय जानिए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG: मैच से कुछ घंटे पहले ही टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने, 966 दिन बाद इस खिलाड़ी को पहली बार मौका!​

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाना है. इस सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था, लेकिन भारतीय टीम ने अभी अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान नही किया है, भारतीय टीम के प्लेइंग 11 का […]

Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाना है. इस सीरीज के पहले मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था, लेकिन भारतीय टीम ने अभी अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान नही किया है, भारतीय टीम के प्लेइंग 11 का ऐलान टॉस के समय ही हो सकता है.

हालांकि भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान किया है. आइए जानते हैं दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को मौका दिया है.

दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल की कप्तानी में इन बल्लेबाजों को दिया मौका

दिनेश कार्तिक ने जिन खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल किया है, उन खिलाड़ियों में बतौर ओपनर उन्होंने शुभमन गिल और रोहित शर्मा को चुना है. वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली को उन्होंने शामिल किया है. दिनेश कार्तिक ने नंबर 4 पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर को मौका दिया है.

इसी के साथ नंबर 5 पर दिनेश कार्तिक ने केएल राहुल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में चुना है. दिनेश कार्तिक ने एक मजबूत टीम का चयन इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए चुना है.

बतौर आलराउंडर और गेंदबाज इन खिलाड़ियों को मौका

दिनेश कार्तिक ने बतौर आलराउंडर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शिवम दुबे और अक्षर पटेल को शामिल किया है. वहीं उन्होंने बतौर स्पिनर टीम इंडिया में कुलदीप यादव के अनुभव के साथ जाने का फैसला किया है, जबकि बतौर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है. वहीं दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में बतौर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को मौका दिया है.

दिनेश कार्तिक की चुनी हुई Team India की प्लेइंग11 

शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY