रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
घर पर केले से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट, स्वाद होगा लाजवाब​ | Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन​ | कोटक बैंक ने लॉन्च किया हाइब्रिड होम लोन, 65 महीने तक ब्याज दर और EMI रहेगी तय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत क्यों होती है? जानें वजह​

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. नींद के दौरान शरीर और दिमाग को आराम मिलता है, जिससे अगले दिन के कामों के लिए एनर्जी बनी रहती है. हालांकि, हर व्यक्ति की नींद की जरूरत एक जैसी नहीं होती. उम्र, दिनभर की एक्टिविटी और शरीर की स्थिति के अनुसार […]

अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद लेना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. नींद के दौरान शरीर और दिमाग को आराम मिलता है, जिससे अगले दिन के कामों के लिए एनर्जी बनी रहती है. हालांकि, हर व्यक्ति की नींद की जरूरत एक जैसी नहीं होती. उम्र, दिनभर की एक्टिविटी और शरीर की स्थिति के अनुसार नींद की जरूरत बदल सकती है. महिलाओं और पुरुषों की नींद की जरूरत में भी थोड़ा अंतर हो सकता है. आमतौर पर महिलाओं को पुरुषों की तुलना में थोड़ी ज्यादा नींद की जरूरत पड़ सकती है. महिलाओं की नींद पर कई शारीरिक और मानसिक बदलावों का असर भी पड़ सकता है.

महिलाओं की सिर्फ कितने घंटे सोया गया, इससे तय नहीं होती, बल्कि नींद कितनी अच्छी और लगातार रही, यह भी जरूरी है. कुछ महिलाओं की नींद रात में बारबार टूट सकती है, जिससे सुबह उठने के बाद भी थकान महसूस हो सकती है. लंबे समय तक नींद पूरी न होने से मूड और रोज के काम प्रभावित हो सकते हैं. आइए जानते हैं महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत क्यों होती है, किन कारणों से उनकी नींद प्रभावित होती है और अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए.

महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की जरूरत क्यों होती है?

महिलाओं को पुरुषों से थोड़ी ज्यादा नींद की जरूरत क्यों हो सकती है, इसके पीछे मुख्य वजह शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और नींद के पैटर्न में अंतर है. महिलाओं में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान हार्मोन बदलते हैं, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा बच्चों की देखभाल, रात में बारबार उठना और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां भी नींद को कम या बीचबीच में तोड़ सकती हैं.

महिलाओं को पुरुषों की तुलना में करीब 11 मिनट ज्यादा नींद की जरूरत हो सकती है यानी अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. यहां ज्यादा जरूरी यह है कि महिलाओं को पर्याप्त और अच्छी क्वालिटी की नींद मिले.

महिलाओं को अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए?

अच्छी नींद के लिए सोने और जागने का समय एक जैसा रखने की कोशिश करें. रात में सोने से पहले फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें और कमरे में तेज रोशनी न रखें. शाम के बाद चाय, कॉफी और दूसरे कैफीन वाले ड्रिंक कम लेना बेहतर है.

दिन में थोड़ी शारीरिक एक्टिविटी करें, लेकिन सोने के ठीक पहले बहुत तेज एक्सरसाइज न करें. रात में बहुत भारी खाना खाने से भी बचें. अगर लंबे समय से नींद पूरी नहीं हो रही है, रात में बारबार नींद टूटती है या दिनभर बहुत ज्यादा थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY