रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Kedareshwar Temple: जहां अर्जुन ने स्थापित किया था शिवलिंग! कहानी 10वीं सदी के केदारेश्वर धाम की, सावन में उमड़ता है आस्था का सैलाब​ | घर पर केले से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट, स्वाद होगा लाजवाब​ | Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर पर केले से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट, स्वाद होगा लाजवाब​

मीठा खाने का मन हो तो घर पर बना डेजर्ट अच्छा तरीका हो सकता है. बाजार की मिठाइयों और डेजर्ट में कई बार ज्यादा चीनी और फैट होता है. केला आसानी से मिलने वाला फल है, जिससे कई तरह के टेस्टी डेजर्ट बनाए जा सकते हैं. केले में पोटैशियम, फाइबर और विटामिन बी6 जैसे पोषक […]

मीठा खाने का मन हो तो घर पर बना डेजर्ट अच्छा तरीका हो सकता है. बाजार की मिठाइयों और डेजर्ट में कई बार ज्यादा चीनी और फैट होता है. केला आसानी से मिलने वाला फल है, जिससे कई तरह के टेस्टी डेजर्ट बनाए जा सकते हैं. केले में पोटैशियम, फाइबर और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. पके केले की प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल करके डेजर्ट में चीनी की मात्रा कम रखी जा सकती है. इससे मीठे का स्वाद भी बना रहता है और डेजर्ट को घर पर अपनी पसंद के अनुसार तैयार किया जा सकता है.

से बने डेजर्ट नाश्ते के बाद या शाम के समय मीठा खाने की इच्छा को शांत करने के लिए खाए जा सकते हैं. इन्हें घर पर कम चीनी और कम फैट के साथ आसानी से तैयार किया जा सकता है. केले के साथ नट्स, दही, ओट्स और कोको जैसी चीजें मिलाकर स्वाद के साथ पोषण भी बढ़ाया जा सकता है. आइए जानते हैं केले से कौन से हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं और इन्हें बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

केले से बनाएं ये 4 हेल्दी और टेस्टी डेजर्ट

बनाना योगर्ट कप

एक पके केले को छोटे टुकड़ों में काटें. एक कटोरी में सादा दही लें और उसमें केले के टुकड़े मिलाएं. ऊपर से थोड़े बादाम और अखरोट डालें. चाहें तो हल्का दालचीनी पाउडर डाल सकते हैं. केले से पोटैशियम और फाइबर, जबकि दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है. यह हल्का और जल्दी बनने वाला डेजर्ट है.

बनाना ओट्स बाइट्स

पके केले को अच्छी तरह मैश करें और उसमें ओट्स तथा थोड़े कटे हुए अखरोट मिलाएं. छोटेछोटे बाइट्स बनाकर ओवन या एयर फ्रायर में हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. पके केले की मिठास से ज्यादा चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. ओट्स और केले से फाइबर मिलता है, जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा महसूस हो सकता है.

फ्रोजन बनाना बाइट्स

केले को गोल टुकड़ों में काटकर कुछ देर फ्रीजर में रखें. जमने के बाद इन्हें डार्क चॉकलेट में कोट करें और ऊपर से कटे हुए नट्स डालें. फिर इन्हें दोबारा फ्रीजर में रखकर ठंडा होने दें. यह गर्मियों में ठंडा और स्वादिष्ट डेजर्ट बन सकता है. केले से पोटैशियम और विटामिन बी6, नट्स से हेल्दी फैट और दूसरे पोषक तत्व मिल सकते हैं, जबकि डार्क चॉकलेट से एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं.

बनाना कोको पुडिंग

एक पके केले को मैश करके उसमें बिना चीनी वाला कोको पाउडर और थोड़ा सादा दही मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह फेंटकर कुछ देर फ्रिज में रखें. ऊपर से थोड़े अखरोट डालकर सर्व करें. केले की प्राकृतिक मिठास से चीनी कम रखी जा सकती है. दही से प्रोटीन और कैल्शियम, जबकि कोको से एंटीऑक्सीडेंट मिल सकते हैं.

केले से डेजर्ट बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

डेजर्ट बनाने के लिए पका हुआ केला इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें प्राकृतिक मिठास ज्यादा होती है और इससे अलग से चीनी कम डाली जा सकती है. डेजर्ट में चीनी, शहद या चॉकलेट सिरप ज्यादा मात्रा में डालने से बचें. नट्स और बीज डालते समय भी मात्रा का ध्यान रखें, क्योंकि इनमें कैलोरी ज्यादा होती है.

दही इस्तेमाल कर रहे हैं तो बिना ज्यादा चीनी वाला सादा दही लें. केले को अच्छी तरह धोकर छीलें और काटने के बाद ज्यादा देर तक खुला न रखें. अगर डेजर्ट को फ्रिज में रख रहे हैं, तो उसे ढककर रखें और बहुत देर तक बाहर न छोड़ें.

केला खाने से किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

केला ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे खाते समय सावधानी रखनी पड़ सकती है. डायबिटीज वाले लोगों को केले की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं. किडनी की बीमारी वाले लोगों को भी केला खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें पोटैशियम काफी होता है.

अगर किसी व्यक्ति को केले से एलर्जी है, तो इसे नहीं खाना चाहिए. ज्यादा केला खाने से कुछ लोगों को पेट फूलना या भारीपन भी महसूस हो सकता है. किसी बीमारी के कारण डाइट में बदलाव बताया गया है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार ही केला खाएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY