मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Dhirendra Shastri Controversy: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना, सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग, राम पर की टिप्पणी से नाराजगी​ | UP: मुरादाबाद में बेकाबू पिकअप ने 6 बच्चों को रौंदा, 2 की मौत; 4 घायल… पकौड़ी के ठेले में मारी टक्कर​ | दिवाली पर गरीबों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में ‘लुटेरों का गैंग’ पकड़ा गया, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; लिफ्ट के बहाने करते थे कांड​

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर63 थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. वहीं, उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी लिफ्ट देने […]

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर63 थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. वहीं, उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी लिफ्ट देने के बहाने लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाते थे और फिर सुनसान रास्तों पर ले जाकर लूटपाट करते थे. आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.

पुलिस के मुताबिक, बीती रात सेक्टर63 थाना पुलिस की टीम सेक्टर62 गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक वहां से गुजरते दिखाई दिए. पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी रुकने के बजाय मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे.

पुलिस ने उनका पीछा किया. बहलोलपुर अंडरपास से आगे ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर बदमाशों ने खुद को घिरता देखा तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाई. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई.

विकास और राजेश के पैर में लगी गोली

घायल बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू और नोएडा के बसई निवासी राजेश उर्फ ढेडा के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. इनके कब्जे से एकएक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद बुलेट मोटरसाइकिल थाना फेस3 में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है. पुलिस इस मामले में भी आगे की जांच कर रही है.

कॉम्बिंग के दौरान दो अन्य साथी गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग अभियान चलाया. इस दौरान बदमाशों के दो अन्य साथियों शंकर शर्मा और कपिल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके कब्जे से एकएक अवैध चाकू और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह मोटरसाइकिल थाना सेक्टर49 में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है.

लिफ्ट देने के बहाने करते थे लूटपाट

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं. वे आम लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाते थे. इसके बाद उन्हें सुनसान रास्तों पर ले जाकर लूटपाट करते और वहीं छोड़कर फरार हो जाते थे.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विकास पर 22, राजेश पर 18 और शंकर पर 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इन मामलों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं. पुलिस अब चारों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY